![]()
छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिला मुख्यालय में मंगलवार की रात एक चलती कार में अचानक भीषण आग लग गई। हालांकि, समय रहते चालक अपने परिवार के साथ कार से नीचे उतर गया। मौके पर पहुंची फायरब्रिगेड की टीम ने आगपर काबू पा लिया। हालांकि, किसी भी तरफ की कोई जनहानि नहीं हुई। मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है।
जानकारी के मुताबिक, बचेली के रहने वाले धनसिंह नाग अपने परिवार के साथ बचेली की ओर जा रहे थे।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार में अचानक धुआं उठने लगा और देखते ही देखते आग भड़क गई। स्थिति की गंभीरता को भांपते हुए धन सिंह नाग और उनके परिवार के सदस्य तुरंत वाहन से नीचे उतर गए।
शार्ट सर्किट की वजह से लगी आग जिससे उनकी जान बच गई। शुरुआती जानकारी में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।
घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि तब तक कार पूरी तरह जलकर खाक हो चुकी थी। समय रहते राहत-बचाव होने से एक बड़ा हादसा टल गया।
आग लगने के बाद कुछ समय के लिए इलाके में ट्रैफिक जाम की स्थिति बन गई थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को संभालते हुए यातायात को सुचारू किया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
<
