![]()
छ्त्तीसगढ़ में जगदलपुर में रेंजर समेत अन्य कर्मचारी की बेदम पिटाई की गई है। बताया रहा है कि अफसर तोतों की अवैध खरीद-फरोख्त के खिलाफ कार्रवाई करने पहुंचे थे। इसी दौरान कुछ लोगों ने फ्लाइंग स्क्वॉड टीम पर हमला कर दिया गया। रेंजर और उनकी टीम के सदस्य की बेदम पिटाई की गई। मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है। दरअसल वन विभाग की टीम को सूचना मिली थी कि संजय मार्केट में नवजात तोतों की बिक्री की जा रही है। इसी सूचना पर फ्लाइंग स्क्वॉड प्रभारी (रेंजर) अक्षय कश्यप अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे थे। जांच के दौरान टीम ने नवजात तोता बच्चों की अवैध बिक्री होते देख कार्रवाई शुरू की। इसी दौरान वहां मौजूद लोगों और अन्य व्यापारियों ने विरोध करते हुए हंगामा शुरू कर दिया। अचानक बढ़ा विवाद, की मारपीट देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और आरोपियों ने रेंजर अक्षय कश्यप को पकड़कर मारना शुरू कर दिया। घटना के दौरान टीम के अन्य सदस्य भी हमले की चपेट में आ गए। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और हालात को काबू में लिया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी विक्रम मजूमदार और मधुसूदन मजूमदार को गिरफ्तार कर लिया है। अन्य आरोपियों की तलाश जारी वहीं अन्य आरोपियों की पहचान कर उनकी तलाश जारी है। बताया जा रहा है कि मामला अवैध वन्यजीव व्यापार से जुड़ा हुआ है, जिसमें नवजात तोता बच्चों की खरीद-फरोख्त की जा रही थी। पुलिस और वन विभाग इस पूरे मामले की संयुक्त जांच कर रहे हैं। पुलिस ने 2 लोगों को किया गिरफ्तार पुलिस अधिकारियों के अनुसार आरोपियों के खिलाफ शासकीय कार्य में बाधा, सरकारी कर्मचारी से मारपीट और वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अवैध वन्यजीव व्यापार और कानून हाथ में लेने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।
सिटी कोतवाली थाना प्रभारी लीलाधर राठौर ने कहा कि रेंजर की शिकायत पर FIR दर्ज हो गई है। दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। आगे की कार्रवाई जारी है।
<
