टॉप न्यूज़

तुलसी जयंती पर खाल्हेपारा स्कूल के बच्चों को बांटे छाते



भास्कर न्यूज | रिंगनी-खरौद तुलसी जयंती पर महामाया अध्यात्म परिषद ने प्राथमिक शाला खाल्हेपारा में छाता वितरण कार्यक्रम किया। परिषद ने हर साल की परंपरा के तहत विद्यार्थियों को बरसात से बचाव के लिए छाते बांटे। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि सुबोध शुक्ला, शिवरात्रि यादव, हेमलाल यादव, धनसाय यादव, स्कूल स्टाफ ने मां सरस्वती और तुलसीदास के तैलचित्र पर पूजा-अर्चना से की। परिषद के वरिष्ठ सदस्य धनसाय यादव ने तुलसीदास के जीवन परिचय पर बात रखी। उनके साहित्य, भक्ति परंपरा में योगदान बताया। स्कूल परिवार को कार्यक्रम के लिए धन्यवाद दिया। परिषद अध्यक्ष शिवरात्रि प्रसाद यादव ने कहा कि तुलसीदास कलियुग के महान संत और भक्त माने जाते हैं। उन्होंने रामचरितमानस की रचना कर भगवान राम के आदर्श लोगों तक पहुंचाए। उन्होंने विद्यार्थियों से रोज माता-पिता, गुरुजन, बड़ों का सम्मान करने की बात कही। गलत रास्ते से दूर रहने की अपील की। हेमलाल यादव ने भी तुलसीदास के जीवन प्रसंग बताए। विद्यार्थियों से रामचरितमानस के आदर्श जीवन में अपनाने को कहा। मुख्य अतिथि सुबोध शुक्ला ने परिषद के रचनात्मक, प्रेरणादायी काम की सराहना की। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को बरसात से बचने के लिए छाते दिए गए हैं। उन्होंने बच्चों से नियमित स्कूल आने की अपील की। तुलसीदास के बताए मार्ग पर चलने को कहा। इस दौरान कृतिका खूंटे, अर्चना नोनिया, कीर्तिमान, रचित नोनिया, साधना यादव, रोशनी नोनिया, मौर्य नोनिया, मयंक रोहिदास, गुंजन रात्रे, काव्या आदिले, डिंकी, इच्छा नोनिया, लव कुमार रोहिदास, गगन यादव, सूर्यैश नोनिया, सेजल बरेठ, भूमिका रोहिदास, लोकेश यादव, आयुष कुमार नोनिया, रिया रोहिदास, लिसा रोहिदास, धानी रात्रे, निधि कुर्रे, संध्या यादव, रागिनी यादव, आरती नोनिया, कल्पना नोनिया, भव्या यादव, सानिया यादव, महेंद्र यादव सहित विद्यार्थियों को छाते बांटे गए। शिक्षिका प्रृना उरांव ने आभार जताया। प्रभारी विकास कुमार सिदार ने व्यवस्थाएं संभालीं। कार्यक्रम को सफल बनाने में इंजीनियर महेश सोनी, प्रमोद सोनी, महेश्वर यादव, जानकी देवी का सहयोग रहा।



Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button