जांजगीर| शिवरीनारायण पुलिस ने मवेशियों की अवैध तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए तीन पिकअप वाहनों से 15 मवेशियों को मुक्त कराया है। इस मामले में ओडिशा के रहने वाले पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस को सूचना मिली थी कि मवेशियों को अवैध रूप से ले जाया जा रहा है। इस पर राघव इन होटल के पास नाकाबंदी कर तीन वाहनों को रोका गया। तलाशी में प्रत्येक पिकअप में पांच-पांच भैंसों को बांधकर भरा मिला। मवेशियों को तत्काल मुक्त कर चारे-पानी की व्यवस्था की गई। कार्रवाई में 20.25 लाख रुपए की संपत्ति जब्त की गई, जिसमें मवेशी और वाहन शामिल हैं।
<
