![]()
सक्ती जिले के लवसरा गांव में बुधवार सुबह एक दुखद हादसा हुआ। यहां तालाब में डूबने से दीप्ति गोंड और दिव्या गोंड नाम की दो जुड़वा बच्चियों (6) की मौत हो गई। यह घटना बाराद्वार थाना क्षेत्र में हुई है। जानकारी के अनुसार, दोनों बच्चियां सुबह करीब 9:30 बजे अपने घर के पास खेल रही थीं। खेलते-खेलते वे तालाब के किनारे पहुंच गईं। इसी दौरान असावधानीवश दोनों गहरे पानी में गिर गईं और डूबने से उनकी मौत हो गई। ग्रामीणों ने देखे बच्चियों के तैरते शव कुछ देर बाद गांव के लोगों ने तालाब में बच्चियों के शव तैरते हुए देखे। तत्काल उन्हें बाहर निकाला गया। परिजन और ग्रामीण दोनों बच्चियों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सक्ती ले गए, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस कर रही जांच घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। आवश्यक पंचनामा कार्रवाई पूरी कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और सभी पहलुओं पर पड़ताल जारी है।
<
