Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » तालाब पाटने पर प्रशासन-निगम का एक्शन, हटाया जा रहा मलवा:होटल व्यवसायी ने तालाब पाटकर बना दी थी वाउंड्रीवाल, 12 एकड़ तालाब में दो एकड़ बचा
Breaking News

तालाब पाटने पर प्रशासन-निगम का एक्शन, हटाया जा रहा मलवा:होटल व्यवसायी ने तालाब पाटकर बना दी थी वाउंड्रीवाल, 12 एकड़ तालाब में दो एकड़ बचा

By adminApril 28, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
whatsapp image 2026 04 28 at 143851 1777368034
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



whatsapp image 2026 04 28 at 143851 1777368034
अंबिकापुर शहर के पुराने तालाबों में से एक भातूपारा तालाब को पाटकर अवैध कब्जा को हटाने मंगलवार सुबह प्रशासन एवं निगम के अमले ने कार्रवाई शुरू की। होटल पर्पल आर्किड के संचालक ने यहां तालाब के बड़े हिस्से को पाटकर उसमें बाउंड्रीवाल बना दी थी। तालाब के निकासी मार्ग को पाटने की शिकायत कांग्रेस पार्षद ने की थी, जिसके बाद निगम ने अवैध कब्जा हटाने नोटिस जारी किया था। निगम आयुक्त ने कहा कि तालाब पर कब्जे की जांच राजस्व अमला करेगा। अंबिकापुर के रिंगरोड से लगे भातूपारा स्थित पुराने तालाब के एक बड़े हिस्से को होटल पर्पल आर्किड के संचालक ने पाट दिया था। यह हिस्सा होटल के पीछे है। यहां होटल संचालक ने विरोध के बावजूद बांउड्रीवाल खड़ी कर दी थी। वार्डवासियों ने एवं कांग्रेस पार्षद शुभम जायसवाल ने इसका विरोध करते हुए शिकायत नगर निगम के अधिकारियों से की थी। होटल संचालक द्वारा तालाब के पानी निकासी के प्राकृतिक मार्ग को भी बंद कर दिया था। नोटिस के बाद अतिक्रमण हटाने पहुंचा अमला
नगर निगम आयुक्त डीएन कश्यप ने मुकेश अग्रवाल को नोटिस जारी किया था, लेकिन उनके द्वारा नोटिस का जवाब नहीं दिया गया। स्थानीय लोगों के विरोध के बाद आयुक्त ने 13 अप्रैल को मुकेश अग्रवाल को नोटिस जारी कर अतिक्रमण हटाने का निर्देश दिया था। नोटिस में आयुक्त ने खसरा क्रमांक 4740/3 के 73 डिसमिल जमीन पर किए गए अतिक्रमण को 7 दिनों में हटाने का अल्टीमेटम दिया था। नोटिस के बाद भी मुकेश अग्रवाल ने अतिक्रमण हटाने के लिए कोई पहल नहीं की तो मंगलवार को प्रशासनिक एवं निगम का अमला मौके पर पहुंचा। चार जेसीबी एवं डंफर लगाकर भरे गए मिट्टी को हटाने का काम शुरू किया गया। व्यवसायी द्वारा बनाए गए बाउंड्रीवाल को भी निगम अमले ने ध्वस्त कर दिया है। तालाब का किया जाएगा सीमांकन
अंबिकापुर नगर निगम आयुक्त डीएन कश्यप ने बताया कि नोटिस के बाद भी व्यवसायी द्वारा कब्जा नहीं हटाने के कारण यह कार्रवाई शुरू की गई है। तालाब के प्राकृतिक नाले जिसमें से कुंडला सिटी का पानी तालाब में आता था, उसे भी पाटकर बाधित कर दिया गया था। तालाब का सीमांकन राजस्व अमले द्वारा किया जाएगा। इसके बाद कब्जा हटाने की कार्रवाई होगी। 12 एकड़ में तालाब, दो एकड़ बचा
अंबिकापुर के तालाबों को पाटकर अवैध कब्जे का मामला नगर निगम की सामान्य सभा की बैठक में भी कांग्रेस व भाजपा के पार्षदों ने उठाया था, जिसके बाद निगम द्वारा सर्वसम्मति से तालाबों के सीमांकन के लिए प्रशासन को पत्र भेजने का निर्णय लिया गया है। भाजपा पार्षद आलोक दुबे ने बताया कि भातूपारा तालाब नगर निगम का है। रिकार्ड में यह 11 एकड़ 81 डिसमिल का तालाब है। वहीं इसके अधिकांश हिस्से को पाटकर कब्जाधारियों ने कब्जा कर लिया है। वर्तमान में तालाब का रकबा दो एकड़ भी नहीं बचा है। इस तालाब की जमीन का सीमांकन कर अतिक्रमण हटाया जाना आवश्यक है। निगम आयुक्त डीएन कश्यप ने कहा कि तालाब के सीमांकन का कार्य राजस्व अमला करेगा, जिसके बाद अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की जाएगी। आयुक्त ने बताया कि सरगुजा कलेक्टर अजीत वसंत ने निगम के अधीन सभी तालाबों पर कब्जे का चिन्हांकन करने एवं अतिक्रमण रोकने का निर्देश दिया है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

अलग-अलग सड़क हादसों में दो युवकों की मौत:गौरेला क्षेत्र में 12 घंटे में दो दुर्घटनाएं,ट्रैक्टर और ट्रेलर की चपेट में आने से गई जान

June 21, 2026

भिलाई में 19 साल के छात्र ने लगाई फांसी:छात्रावास के दोस्तों से कहा मैं अकेला रहना चाहता हूं, सुबह फंदे पर लटकी मिली लाश, पंडरिया से पढ़ाई करने आया था भिलाई

June 21, 2026

करंट की चपेट में आने से दंपती की मौत:कपड़े सुखाने के तार में करंट, पहले पत्नी चपेट में आई, बचाने पहुंचा पति भी झुलसा

June 21, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

074896
Views Today : 91
Views Last 7 days : 4947
Views Last 30 days : 9398
Total views : 102984
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.