टॉप न्यूज़
डुडिया के यशवंत टंडन को मिलेगा हिन्दुस्तान यूथ आइकन अवार्ड

बालोद| गुंडरदेही विकासखंड के ग्राम डुड़िया निवासी यशवंत कुमार टंडन का चयन हिन्दुस्तान यूथ आइकन अवार्ड 2026 के लिए किया गया है। यह सम्मान यूथ एवरेस्ट फाउंडेशन द्वारा समाज सेवा, युवा नेतृत्व और राष्ट्र निर्माण के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले युवाओं को प्रदान किया जाता है। सम्मान समारोह 28 जुलाई को मां शाकम्भरी विश्वविद्यालय सहारनपुर उत्तर प्रदेश के सेमिनार हॉल में आयोजित यूथ एवरेस्ट फाउंडेशन के 5वें वार्षिक समारोह, नेशनल यूथ स्पिरिचुअल समिट एवं नशा मुक्त युवा, विकसित भारत कार्यक्रम के दौरान होगा।
Source link




