Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » डीएड अभ्यर्थियों के आमरण अनशन का 112 वां दिन:अंबेडकर जयंती पर संविधान लेकर शिक्षा मंत्री का आवास घेरने निकले, पुलिस ने रोका
Breaking News

डीएड अभ्यर्थियों के आमरण अनशन का 112 वां दिन:अंबेडकर जयंती पर संविधान लेकर शिक्षा मंत्री का आवास घेरने निकले, पुलिस ने रोका

By adminApril 14, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
1000914166 1776177009
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



1000914166 1776177009
छत्तीसगढ़ में डीएड कैंडिडेट्स का अपनी नियुक्ति की मांग को लेकर चल रहा अनिश्चितकालीन आमरण अनशन मंगलवार को 112वें दिन में पहुंच गया। डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती के मौके पर अभ्यर्थियों ने संविधान की प्रतियां हाथ में लेकर शिक्षा मंत्री के बंगले का घेराव करने के लिए रैली निकाली। कैंडिडेट्स ने बताया उनका उद्देश्य हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट के आदेशों का पालन सुनिश्चित कराना और अपने अधिकारों की मांग करना था। हालांकि पुलिस ने धरना स्थल के पास बैरिकेडिंग कर रैली को आगे बढ़ने से रोक दिया। कैंडिडेट्स का कहना है कि उन्हें अपनी बात रखने का मौका भी नहीं दिया गया, जिससे उनमें नाराजगी बढ़ गई है। उन्होंने बताया कि वे पहले भी कई बार रैली, प्रदर्शन और ज्ञापन के जरिए अपनी बात सरकार तक पहुंचा चुके हैं, लेकिन हर बार उन्हें सिर्फ आश्वासन ही मिला है। लोकतांत्रिक अधिकारों के हनन का आरोप अभ्यर्थियों ने आरोप लगाया कि जब वे संविधान और न्यायालय के आदेशों के पालन की मांग कर रहे हैं, तब उन्हें रोकना लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ है। उन्होंने राज्य सरकार पर असंवेदनशील और निरंकुश रवैया अपनाने का भी आरोप लगाया। नियुक्ति तक आंदोलन जारी रखने की चेतावनी डीएड अभ्यर्थियों ने साफ किया है कि जब तक 2300 सहायक शिक्षक पदों पर नियुक्ति नहीं दी जाती, तब तक उनका आंदोलन और आमरण अनशन जारी रहेगा।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

नीट पेपर लीक पर कांग्रेस ने केंद्र सरकार को घेरा:छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ का आरोप, केंद्रीय मंत्री से इस्तीफे की मांग

June 26, 2026

जिला अस्पताल में संदिग्धों पर सख्ती, अधीक्षक ने दिए आदेश:मरीजों को गुमराह कर निजी अस्पताल ले जाने वालों पर रखी जाएगी नजर

June 26, 2026

बलौदाबाजार के खर्वे में 8 लोगों की संदिग्ध मौत मामला:विधायक संदीप साहू ने सीबीआई जांच की मांग की, गृहमंत्री को सौंपा पत्र

June 26, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

076157
Views Today : 743
Views Last 7 days : 3549
Views Last 30 days : 11381
Total views : 106186
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.