Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » डिलीवरी बॉय ने पार्सल बदलकर गबन किया 4.38 लाख:एयरपॉड्स-कैमरा, रे-बैन चश्मे बदलकर भरा डुप्लीकेट सामान; स्टोर में जमा कर हुआ फरार
Breaking News

डिलीवरी बॉय ने पार्सल बदलकर गबन किया 4.38 लाख:एयरपॉड्स-कैमरा, रे-बैन चश्मे बदलकर भरा डुप्लीकेट सामान; स्टोर में जमा कर हुआ फरार

By adminApril 28, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
n4dq5g 1777378404
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



n4dq5g 1777378404
रायपुर के न्यू राजेंद्र नगर इलाके में एक डिलीवरी बॉय द्वारा लाखों रुपए के महंगे सामान की हेराफेरी करने का मामला सामने आया है। आरोपी ने कंपनी के पार्सल में रखे ओरिजनल सामान निकालकर उनकी जगह डुप्लीकेट सामान भर दिया और पार्सल को वापस ऑफिस में रखकर फरार हो गया। इस मामले में कंपनी के टीम लीडर ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस के मुताबिक आरोपी का नाम विजय कुमार है, जबकि शिकायत करने वाले का नाम बालेन्दु शेखर पांडे बताया गया है। अब पढ़े क्या है पूरा मामला इंस्टाकार्ड सर्विस प्राइवेट लिमिटेड के रायपुर टीम लीडर बालेन्दु शेखर पांडे ने पुलिस को बताया कि उसकी कंपनी का स्टोर न्यू राजेंद्र नगर स्थित श्री मेडिशाइन अस्पताल रोड पर है। विजय कुमार नाम का युवक मार्च से वहां डिलीवरी बॉय के रूप में काम कर रहा था। 9 अप्रैल 2026 की सुबह करीब 9 बजे वह ऑफिस आया और डिलीवरी के लिए कई महंगे पार्सल लेकर निकल गया। इन पार्सल में एप्पल एयरपॉड, गोप्रो कैमरा, रे-बैन के चश्मे, ब्रेसलेट और ट्राइटन घड़ी जैसी चीजें शामिल थीं। महंगे पार्सल से सामान बदलकर फरार हुआ डिलीवरी बॉय शिकायतकर्ता के मुताबिक डिलीवरी बॉय ने पार्सल से ओरिजनल सामान निकालकर उसकी जगह डुप्लीकेट सामान रख दिया। फिर यह कहकर कि कस्टमर ने पार्सल नहीं लिया, उसे वापस स्टोर में जमा कर दिया। जब कंपनी ने सामान की जांच की, तो वह नकली निकला। इसके बाद डिलीवरी बॉय गांव जाने की बात कहकर फरार हो गया। टीम लीडर की शिकायत पर न्यू राजेंद्र नगर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अब पढ़े पुलिस अधिकारियों ने क्या कहा न्यू राजेंद्र नगर पुलिस के अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार पीड़ित की शिकायत पर केस दर्ज करके जांच की जा रही है। आरोपी को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

जल संकट के बीच अवैध बोर-खनन:ग्रामीण बोले-अवैध काम करने वालों को बाधा नहीं,लेकिन दफ्तरों के चक्कर लगाने के बाद भी किसानों को राहत नहीं

April 28, 2026

इसरो के यंग साइंटिस्ट-प्रोग्राम में चयनित हिमांशी का सम्मान:बालोद कलेक्टर ने मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं दी, प्रशस्ति पत्र भी दिया

April 28, 2026

कोंडागांव में कांग्रेस करेगी एसडीएम कार्यालय का घेराव:बिजली, पानी, स्वास्थ्य समस्याओं को लेकर 29 अप्रैल को प्रदर्शन, एसडीएम को दी जानकारी

April 28, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13766/133
samvad add RO. Nu. 13766/133
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

069140
Views Today : 153
Views Last 7 days : 1054
Views Last 30 days : 4205
Total views : 90137
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.