Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » कोंडागांव में कांग्रेस करेगी एसडीएम कार्यालय का घेराव:बिजली, पानी, स्वास्थ्य समस्याओं को लेकर 29 अप्रैल को प्रदर्शन, एसडीएम को दी जानकारी
Breaking News

कोंडागांव में कांग्रेस करेगी एसडीएम कार्यालय का घेराव:बिजली, पानी, स्वास्थ्य समस्याओं को लेकर 29 अप्रैल को प्रदर्शन, एसडीएम को दी जानकारी

By adminApril 28, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
309807b1 dbaf 4b7d a50f 4b7b4962d53a1777293997697 1777368455
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



309807b1 dbaf 4b7d a50f 4b7b4962d53a1777293997697 1777368455
कोंडागांव में कांग्रेस पार्टी ने बिजली, पानी और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं को लेकर 29 अप्रैल को एसडीएम कार्यालय का घेराव करने की घोषणा की है। यह निर्णय सोमवार को कांग्रेस भवन में आयोजित कोंडागांव ब्लॉक और शहर कांग्रेस कमेटी की बैठक में लिया गया। बैठक में जनसमस्याओं पर विस्तृत चर्चा की गई। पार्टी ने बताया कि कोंडागांव जिला अस्पताल में सुविधाओं की कमी के कारण आम जनता को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली कटौती और लो वोल्टेज की समस्या गंभीर है, जिससे किसानों को अपनी खड़ी फसलें छोड़नी पड़ रही हैं। इसके अतिरिक्त, क्षेत्र में बड़े पैमाने पर लकड़ी की अवैध कटाई और परिवहन जारी है। कोसारटेडा से कोंडागांव शहर तक बिछाई गई अमृत मिशन योजना की पाइपलाइन से भी शहर में दिक्कतें आ रही हैं। शहर की नालियों में गंदगी फैली हुई है और साफ-सफाई न होने से शहरवासी परेशान हैं। 29 अप्रैल को एसडीएम कार्यालय का घेराव इन सभी मुद्दों को लेकर कांग्रेस पार्टी ने आंदोलन की तैयारी की है। 29 अप्रैल, बुधवार को कोंडागांव एसडीएम कार्यालय का घेराव कर कलेक्टर, मुख्यमंत्री और राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा जाएगा। इस कार्यक्रम की पूर्व सूचना ब्लॉक एवं शहर कांग्रेस कमेटी द्वारा एसडीएम कोंडागांव को दे दी गई है। बैठक में जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री रितेश पटेल, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष संजय करन, शहर कांग्रेस अध्यक्ष नरेंद्र देवांगन, मर्दापाल ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र कोर्राम, शहर अध्यक्ष महिला कांग्रेस हेमा देवांगन, वर्षा यादव, तबस्सुम बानो, सकुर खान, नंदू दीवान, कमलेश दूबे, मंडल अध्यक्ष इरशाद खान, योगेंद्र राठौर, भंवर कौशल, पिलाराम बघेल, सेवक दीवान, लखमू कोर्राम, सहदेव पोयाम, महिला कांग्रेस से लेखनी प्रधान, रंजीता अग्रवाल, ललिता नेताम, गीता मेश्राम, रीना सोरी, आरती नेताम सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसी पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट में 18 मई से 12 जून तक ग्रीमष्कालीन अवकाश, नोटिफिकेशन जारी

April 29, 2026

रायपुर में पूर्व विधायक के बेटे ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या, पत्नी से रिश्तों में तनाव मानी जा रही वजह

April 29, 2026

पूर्व मंत्री के रिश्तेदार ने एक जमीन का दो बार लिया मुआवजा

April 29, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13766/133
samvad add RO. Nu. 13766/133
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

069157
Views Today : 17
Views Last 7 days : 943
Views Last 30 days : 4025
Total views : 90154
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.