![]()
कलेक्टर दिव्या उमेश मिश्रा ने भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के यंग साइंटिस्ट प्रोग्राम में चयनित स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय कन्नेवाड़ा की होनहार छात्रा कुमारी हिमांशी साहू को जिला प्रशासन की ओर से सम्मानित किया। संयुक्त जिला कार्यालय सभाकक्ष में आयोजित कार्यक्रम में कलेक्टर ने हिमांशी की इस उपलब्धि को पूरे बालोद जिले के लिए गौरवपूर्ण बताते हुए उनकी सराहना की। इस दौरान उन्हें प्रशस्ति पत्र, शॉल और श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया और मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं दी गईं। कलेक्टर ने हिमांशी के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें आगे भी कड़ी मेहनत कर सफलता हासिल करने के लिए प्रेरित किया। बता दें कि कक्षा 9वीं में अध्ययनरत हिमांशी साहू ने कक्षा 8वीं में 96 प्रतिशत अंक प्राप्त किए थे। साथ ही इसरो के यंग साइंटिस्ट प्रोग्राम में पूरे राज्य में तीसरा स्थान हासिल कर अपने विद्यालय और जिले का नाम रोशन किया है। इस अवसर पर हिमांशी के पिता अभय कुमार और माता सहिता साहू को भी सम्मानित कर बधाई दी गई।
<
