कवर्धा| लालपुर रोड स्थित आशा नगर के पास लगे ट्रांसफार्मर के समीप खंभे पर निजी कंपनियों के केबल अव्यवस्थित हालत में लटक रहे हैं, जो खतरे का कारण बने हुए हैं। ये केबल टूटकर कभी भी शॉर्ट सर्किट या आगजनी की घटना को जन्म दे सकते हैं। बारिश व आंधी-तूफान के दौरान तेज हवा में तार और अधिक झूलने लगते हैं, जिससे आसपास से गुजरने वालो को करंट लगने का खतरा बढ़ जाता है।
<
