Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » झारखंड से अफीम लाकर दुर्ग में सप्लाई:2 आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने तस्करी के बड़े नेटवर्क का किया भंडाफोड़, 15 लाख की अफीम जब्त
Breaking News

झारखंड से अफीम लाकर दुर्ग में सप्लाई:2 आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने तस्करी के बड़े नेटवर्क का किया भंडाफोड़, 15 लाख की अफीम जब्त

By adminMay 14, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
1778737878 whatsapp image 2026 05 13 at 72548 pm 1778698245
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



whatsapp image 2026 05 13 at 72548 pm 1778698245
दुर्ग पुलिस ने झारखंड के गुमला जिले से 2 आरोपियों को अफीम के साथ गिरफ्तार किया है। झारखंड से अफीम लाकर खपा रहे थे। आरोपियों के पास से करीब 15 लाख रुपए की अफीम, मोबाइल और कैश जब्त किया गया है। पुलिस अब इससे जुड़े बाकी लोगों की तलाश कर रही है। जांच में सामने आया कि, झारखंड से अफीम लाकर दुर्ग और आसपास के क्षेत्रों में इसकी सप्लाई की जा रही थी। पुलिस ने एंड टू एंड जांच करते हुए पूरे नेटवर्क को समझने की कोशिश की। इसी दौरान सुरेंद्र साहू उर्फ सुंदर साहू की भूमिका भी सामने आई। पुलिस ने दोनों आरोपियों को 12 मई को गिरफ्तार कर लिया। कुम्हारी में हो रही थी खरीदी-बिक्री कुम्हारी थाना इलाके में पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि, कुछ लोग अवैध रूप से अफीम की खरीदी-बिक्री कर रहे हैं। पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए जांच शुरू की। शुरुआती पूछताछ में आरोपी राजकेश्वर साहू से कई अहम जानकारी मिली। इसके बाद पुलिस ने मोबाइल कॉल डिटेल और अन्य तकनीकी साक्ष्यों की जांच की। लंबे समय से कर रहे थे तस्करी पुलिस के मुताबिक, आरोपी लंबे समय से अवैध तरीके से अफीम की तस्करी कर रहे थे। झारखंड से मादक पदार्थ लाकर दुर्ग जिले में बेचने का काम किया जा रहा था। पुलिस को शक है कि इस नेटवर्क में और भी लोग शामिल हो सकते हैं। इसलिए मामले की जांच आगे बढ़ाई जा रही है। इस मामले में थाना कुम्हारी में अपराध दर्ज किया गया है। आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 18(ख), 27(क) और 29 के तहत कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तार आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया है। नेटवर्क खंगाल रही पुलिस भिलाई नगर सीएसपी सत्यप्रकाश तिवारी ने बताया कि आरोपी झारखंड से अफीम लाकर दुर्ग और छत्तीसगढ़ में खपा रहे थे। दुर्ग पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। जिसमें सुरेंद्र साहू उर्फ सुंदर साहू (32) निवासी ग्राम लांजी हुडराटोली थाना गुमला जिला गुमला झारखंड और राजकेश्वर साहू (32) निवासी ग्राम लांजी चौकी थाना गुमला जिला गुमला झारखंड शामिल है। आरोपियों के कब्जे से करीब 15 लाख रुपए कीमत की अफीम, मोबाइल फोन और 8 हजार रुपए नकद जब्त किए हैं। कार्रवाई कुम्हारी और बीएसपी कॉलोनी क्षेत्र में की गई।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

सुरगी में 14 मई को रंग छत्तीसगढ़ महोत्सव

May 14, 2026

IPL: मौसम की मार नहीं रोक पाई खुमार

May 14, 2026

विकास योजनाओं की रफ्तार सुस्त:फाइल धीमी चली, पीडब्ल्यूडी का 52% फंड लैप्स PHE का 81 प्रतिशत फंड खर्च हुए बिना लौट गया

May 14, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13783/159
samvad add RO. Nu. 13783/159
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

070418
Views Today : 172
Views Last 7 days : 993
Views Last 30 days : 3623
Total views : 91734
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.