राजनांदगांव| छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति और पारंपरिक कलाओं को सहेजने के उद्देश्य से आदर्श ग्राम सुरगी में 14 मई, गुरुवार को रंग छत्तीसगढ़ महोत्सव 2026 का आयोजन किया जाएगा। महोत्सव का मुख्य आकर्षण सुप्रसिद्ध लोक कला मंच रंग धारा सुरगी की विशेष प्रस्तुति होगी। कार्यक्रम में पूर्व सांसद अभिषेक सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। वहीं स्थानीय कलाकार कविता वासनिक, महादेव हिरवानी, ढाल सिंह देश लहरे, मालती निषाद और विष्णु कश्यप सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देंगे। पंथी, राउत नाचा, सुआ नृत्य, लोकगीत-संगीत और पारंपरिक वाद्य यंत्रों की धुनों से सुरगी का माहौल लोक रंग में रंग जाएगा। कार्यक्रम संचालक खुमेश साहू ने बताया कि महोत्सव का उद्देश्य ग्रामीण प्रतिभाओं को मंच देना और नई पीढ़ी को छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विरासत से जोड़ना है। इस मौके पर प्रबंधक भागवत वर्मा ने बताया कि कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि, समाजसेवी व ग्रामीण शामिल होंगे।
<
