Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » ‘पैसे दो वरना वायरल कर देंगे’, अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर वकील से मांगे 50 हजार रुपये
Breaking News

‘पैसे दो वरना वायरल कर देंगे’, अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर वकील से मांगे 50 हजार रुपये

By adminMay 22, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
21 05 2026 video viral threat
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


रायपुर में साइबर ब्लैकमेलिंग का मामला सामने आया है। सिविल लाइन थाना क्षेत्र में रहने वाले वकील को अज्ञात मोबाइल नंबरों से अश्लील वीडियो भेजकर बदनाम कर …और पढ़ें

Publish Date: Thu, 21 May 2026 12:21:27 PM (IST)Updated Date: Thu, 21 May 2026 12:21:27 PM (IST)

'पैसे दो वरना वायरल कर देंगे', अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर वकील से मांगे 50 हजार रुपये
रायपुर में साइबर ब्लैकमेलिंग का मामला सामने आया है (सांकेतिक तस्वीर)

HighLights

  1. धमकी देकर वकील से मांगे 50 हजार रुपये
  2. सिविल लाइन थाने में एफआइआर दर्ज
  3. ठगों ने वीडियो भेजकर शुरू की ब्लैकमेलिंग

नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर। राजधानी में साइबर ब्लैकमेलिंग का मामला सामने आया है। सिविल लाइन थाना क्षेत्र में रहने वाले वकील को अज्ञात मोबाइल नंबरों से अश्लील वीडियो भेजकर बदनाम करने की धमकी दी गई और 50 हजार रुपये की मांग की गई। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

पुलिस के अनुसार पंडरी स्थित अशोका विहार कॉलोनी निवासी कृष्ण कुमार त्रिपाठी पेशे से वकील हैं। उन्होंने सिविल लाइन थाने में शिकायत दर्ज कराई कि 20 मई की शाम करीब 5.27 बजे उनके मोबाइल पर एक अज्ञात नंबर से मिस्ड कॉल आया। कॉल बैक करने पर सामने वाले व्यक्ति ने वीडियो भेजने की बात कही। कुछ ही देर बाद दूसरे मोबाइल नंबर से उनके फोन पर एक अश्लील वीडियो भेजा गया। वीडियो देखने के बाद वकील हैरान रह गए।

इसी दौरान फिर से फोन कर आरोपित ने धमकी दी कि यदि 50 हजार रुपये नहीं दिए गए तो वीडियो इंटरनेट मीडिया और अन्य प्लेटफार्म पर वायरल कर दिया जाएगा, जिससे उनकी बदनामी होगी। शिकायतकर्ता ने पैसे देने से इनकार करते हुए कहा कि वीडियो में दिखाई गई बातों से उनका कोई संबंध नहीं है। इसके बाद आरोपित ने लगातार धमकी देना शुरू कर दिया।

यह भी पढ़ें- फर्जी लोन एप से ठगी, कांग्रेस नेता के एआई से अश्लील फोटो बनाकर रिश्तेदारों को भेजने की धमकी

पीड़ित ने मामले की गंभीरता को देखते हुए सिविल लाइन थाने पहुंचकर लिखित शिकायत दी। पुलिस अब संबंधित मोबाइल नंबरों की काल डिटेल, लोकेशन और साइबर ट्रेसिंग के जरिये आरोपितों की पहचान करने में जुटी है। शुरुआती जांच में इसे साइबर ब्लैकमेलिंग और डिजिटल एक्सटार्शन का मामला माना जा रहा है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

बिलासपुर के अवि मानिकपुरी का भारतीय अंडर-18 हॉकी टीम में चयन, जापान में खेलेंगे एशिया कप

May 22, 2026

14-16 सप्ताह के गर्भपात की हाईकोर्ट ने दी अनुमति, सुरक्षित रहेगा डीएनए सैंपल

May 22, 2026

छत्तीसगढ़ में सूरज उगल रहा आग, 45 डिग्री के साथ बिलासपुर सबसे गर्म, अगले 5 दिन लू का अलर्ट जारी

May 22, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13783/159
samvad add RO. Nu. 13783/159
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

071466
Views Today : 40
Views Last 7 days : 1827
Views Last 30 days : 4415
Total views : 93626
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.