रायपुर के चूनाभट्टी इलाके में रेलवे ट्रैक के पास युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में लाश मिली है। शव पर चोट के कई निशान मिलने के बाद मामले को संदिग्ध मान …और पढ़ें

HighLights
- चूनाभट्टी में रेलवे ट्रैक के पास मिली युवक की संदिग्ध लाश
- शरीर पर मिले चोट के गहरे निशान, हत्या की आशंका
- हादसे के बाद एफएसएल टीम जांच में जुट गई है
नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर। राजधानी के चूनाभट्टी इलाके में रेलवे ट्रैक के पास युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में लाश मिली है। मृतक की पहचान खमतराई निवासी बिट्टू के रूप में हुई है। शव पर चोट के कई निशान मिलने के बाद मामले को संदिग्ध माना जा रहा है। सूचना मिलते ही गंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार गुरुवार सुबह स्थानीय लोगों ने चूनाभट्टी क्षेत्र में रेलवे ट्रैक के नजदीक एक युवक का शव पड़ा देखा। शव मिलने की खबर फैलते ही इलाके में लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर गंज थाना पुलिस और एफएसएल टीम मौके पर पहुंची।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्राथमिक जांच में मृतक के शरीर पर चोट के निशान मिले हैं। इससे हत्या की आशंका भी जताई जा रही है।
यह भी पढ़ें- कटारे फार्म की झाड़ियों में मिली निर्वस्त्र महिला की लाश, पत्थर से सिर कुचलकर की हत्या
हालांकि पुलिस फिलहाल हर एंगल से मामले की जांच कर रही है। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है, ताकि युवक के अंतिम मूवमेंट और संदिग्ध लोगों की जानकारी मिल सके।
पुलिस अधिकारियों के मुताबिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के वास्तविक कारणों का राजफाश हो सकेगा। वहीं मृतक के परिजनों और परिचितों से भी पूछताछ की जा रही है।
<
