Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » सड़क पर गिरे पैसे उठाने रुका था युवक, तेज रफ्तार कार ने उड़ाया, रायपुर में एक्सप्रेस-वे पर दर्दनाक हादसा
Breaking News

सड़क पर गिरे पैसे उठाने रुका था युवक, तेज रफ्तार कार ने उड़ाया, रायपुर में एक्सप्रेस-वे पर दर्दनाक हादसा

By adminMay 22, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
21 05 2026 raipur road accident
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


रायपुर के देवेंद्र नगर एक्सप्रेस-वे पर बुधवार रात दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक को तेज रफ्तार कार ने ठोकर मार दी। यह हादसा उस समय हुआ, जब युवक सड़क प …और पढ़ें

Publish Date: Thu, 21 May 2026 11:07:51 AM (IST)Updated Date: Thu, 21 May 2026 11:08:09 AM (IST)

सड़क पर गिरे पैसे उठाने रुका था युवक, तेज रफ्तार कार ने उड़ाया, रायपुर में एक्सप्रेस-वे पर दर्दनाक हादसा
एक्सप्रेस-वे पर तेज रफ्तार कार ने युवक को ठोका (सांकेतिक तस्वीर)

HighLights

  1. एक्सप्रेस-वे पर तेज रफ्तार कार ने युवक को ठोका
  2. देवेंद्र नगर ब्रिज पर बंद स्ट्रीट लाइट के बीच हुआ हादसा
  3. सड़क पर गिरे पैसे उठाने रुका था युवक

नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर। राजधानी के देवेंद्र नगर एक्सप्रेस-वे पर बुधवार रात दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक को तेज रफ्तार कार ने ठोकर मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हादसा उस समय हुआ, जब युवक सड़क पर गिरे पैसे उठाने के लिए अपनी गाड़ी रोककर नीचे उतरा था। इसी दौरान तेज गति से आई कार ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और लोगों ने तत्काल डायल-112 को सूचना दी।

इसके बाद घायल युवक को अस्पताल पहुंचाया गया। लोगों का आरोप है कि पुलिस सहायता वाहन करीब 18 मिनट बाद मौके पर पहुंची। घटना के समय एक्सप्रेस-वे की स्ट्रीट लाइटें भी बंद थीं, जिससे पूरे इलाके में अंधेरा पसरा हुआ था। स्थानीय लोगों का कहना है कि ब्रिज पर लंबे समय से लाइट बंद रहने के कारण यहां दुर्घटनाओं का खतरा लगातार बना रहता है। हादसे के बाद क्षेत्र में ट्रैफिक कुछ देर के लिए प्रभावित भी रहा।

सड़क पर गिरे पैसे उठाने रुका था युवक

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार युवक किसी काम से जा रहा था। इसी दौरान उसके कुछ पैसे सड़क पर गिर गए। वह अपनी गाड़ी रोककर पैसे उठाने लगा, तभी पीछे से आई तेज रफ्तार कार ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि युवक सड़क पर दूर जा गिरा।

यह भी पढ़ें- तेज रफ्तार बोलेरो ने मारी टक्कर, भाई के सामने बाइक सवार युवक की तड़प-तड़पकर मौत

घटना के समय देवेंद्र नगर एक्सप्रेस-वे पर स्ट्रीट लाइट बंद थी। स्थानीय लोगों ने बताया कि ब्रिज के कई हिस्सों में लंबे समय से रोशनी की व्यवस्था खराब है। अंधेरे के कारण वाहन चालकों को सामने खड़े व्यक्ति या वाहन दिखाई नहीं देते, जिससे हादसों का खतरा बढ़ जाता है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

बिलासपुर के अवि मानिकपुरी का भारतीय अंडर-18 हॉकी टीम में चयन, जापान में खेलेंगे एशिया कप

May 22, 2026

14-16 सप्ताह के गर्भपात की हाईकोर्ट ने दी अनुमति, सुरक्षित रहेगा डीएनए सैंपल

May 22, 2026

छत्तीसगढ़ में सूरज उगल रहा आग, 45 डिग्री के साथ बिलासपुर सबसे गर्म, अगले 5 दिन लू का अलर्ट जारी

May 22, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13783/159
samvad add RO. Nu. 13783/159
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

071466
Views Today : 40
Views Last 7 days : 1827
Views Last 30 days : 4415
Total views : 93626
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.