राजिम| जिला साहू संघ की प्रथम बैठक में समाज के वरिष्ठ सदस्य एवं साहू समाज परिक्षेत्र जामगांव के पूर्व अध्यक्ष व संरक्षक मनोहर राम साहू को जिला साहू संघ गरियाबंद का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया। यह निर्णय जिला साहू संघ के अध्यक्ष प्रवीण साहू की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में लिया गया, जिसमें संघ के पदाधिकारियों एवं वरिष्ठजनों की गरिमामयी उपस्थिति रही।मनोहर राम साहू की नियुक्ति पर समाज के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी तथा विश्वास जताया कि वे अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करते हुए समाज को संगठित करने एवं उसके उत्थान में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।बैठक में उपस्थित गणमान्य नागरिकों एवं सदस्यों ने संगठन की मजबूती और सामाजिक विकास को लेकर अपने विचार भी साझा किए।
<
