भास्कर न्यूज | बालोद बुधवार को अधिकतम तापमान 42 डिग्री और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री रहा। मंगलवार की तुलना में अधिकतम व न्यूनतम तापमान एक डिग्री कम रहा। दिन व रात का पारा एक डिग्री कम होने के बावजूद लोगों को गर्मी व उमस से राहत नहीं मिल पाई, क्योंकि अधिकांश समय तक धूप खिलने से सूर्य की तपिश रही। इसके अलावा बादल छाए रहने और नमी की मात्रा 25 फीसदी से कम होने से उमस का सामना करना पड़ा। पिछले एक सप्ताह से सुबह, दोपहर के अलावा रात में भी लोगों को गर्मी, उमस से जूझने की नौबत आ रही है। मौसम विभाग के अनुसार वर्तमान में चार सिस्टम सक्रिय हो चुका है। इन सिस्टम के प्रभाव से जिले में 72 घंटे में दिन का पारा 3 डिग्री और रात का 2 डिग्री लुढ़कने के आसार है। इस दौरान बूंदाबांदी होने या बौछार पड़ने का अनुमान है। हालांकि दोपहर में अधिकांश समय तक सूर्य की तपिश से राहत मिलने की उम्मीद कम है। जिले में धूप-बादल छाए रहने व बूंदाबांदी, बारिश के भी आसार मौसम विभाग के अनुसार वर्तमान में एक ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण दक्षिण पूर्व उत्तर प्रदेश और उसके आसपास 0.9 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है। एक पूर्व पश्चिम द्रोणिका दक्षिण पूर्व उत्तर प्रदेश से नागालैंड तक 0.9 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है। एक प्रति चक्रवात अंदरूनी महाराष्ट्र और उससे लगे तेलंगाना के ऊपर 3.1 किलोमीटर ऊंचाई पर स्थित है। वहीं एक द्रोणिका उत्तर पूर्व मध्य प्रदेश से उत्तर पूर्व बांग्लादेश तक झारखंड और गंगेटिक पश्चिम बंगाल होते हुए 1.5 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है। इन चार सिस्टम के प्रभाव से जिले के अधिकांश हिस्सों मंे धूप के बीच बादल छाए रहने, बूंदाबांदी, बौछार पड़ने का अनुमान है।
<
