बैकुंठपुर | भारतीय जनता पार्टी जिला कोरिया में संगठन को मजबूत और सक्रिय बनाने विभिन्न मोर्चों के जिला प्रभारियों की नियुक्ति की है। जिलाध्यक्ष देवेन्द्र तिवारी ने प्रदेश संगठन के निर्देशानुसार यह नियुक्तियां करते हुए बेहतर समन्वय और प्रभावी संचालन पर जोर दिया है। जारी सूची के अनुसार युवा मोर्चा की जिम्मेदारी अनीता तिवारी को सौंपी है। किसान मोर्चा में विनोद साहू और नवरत्न पाण्डेय को दायित्व दिया है, जबकि महिला मोर्चा के लिए तीरथ राजवाड़े को नियुक्त किया है। ओबीसी मोर्चा में रविशंकर राजवाड़े व कृष्णावती यादव को जिम्मेदारी दी है। इसके अलावा अनुसूचित जनजाति मोर्चा में अनिल साहू और गायत्री सिंह, अनुसूचित जाति मोर्चा में शारदा गुप्ता और मनोज सोनवानी व अल्पसंख्यक मोर्चा में परमजीत कौर को प्रभार सौंपा है।
<
