Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » जिला अस्पताल के ड्रेसर का 5 हजार रिश्वत लेते VIDEO:मेडिकल रिम्बर्समेंट कराने के एवज में पैसों की डिमांड, CMHO ने किया सस्पेंड
Breaking News

जिला अस्पताल के ड्रेसर का 5 हजार रिश्वत लेते VIDEO:मेडिकल रिम्बर्समेंट कराने के एवज में पैसों की डिमांड, CMHO ने किया सस्पेंड

By adminApril 14, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
comp 12 1776143235
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



comp 12 1776143235
जशपुर जिला अस्पताल के ड्रेसर किशोर कुमार चौहान के रिश्वत लेने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें वो 5 हजार रुपए लेकर गिनते नजर आ रहा है। 2 हजार और देने की बात कह रहा। वीडियो सामने आने के बाद ड्रेसर को निलंबित कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि, सरकारी कर्मचारी ने इलाज के बाद पैसा रिम्बर्समेंट के लिए आवेदन दिया था। जिसे पास करने के एवज में रिश्वत मांगी गई। वीडियो में 45 इलाज में खर्च और IVF के बारे में बातचीत की जा रही है। हालांकि, शिकायतकर्ता सामने नहीं आया है। जिससे पूरे मामला का पता नहीं चल सका है। देखिए तस्वीरें… जानिए क्या है पूरा मामला जानकारी के अनुसार, 9 अप्रैल को सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया था। इसमें ड्रेसर किशोर कुमार चौहान को मेडिकल रिम्बर्समेंट (चिकित्सा प्रतिपूर्ति) पास कराने के बदले पैसे लेते हुए देखा गया। वीडियो वायरल होने के बाद मामला उच्च अधिकारियों के संज्ञान में आया, जिसके बाद जांच कर कार्रवाई की गई। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) ने इस मामले को कदाचार माना है। अधिकारियों के मुताबिक, यह कृत्य छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (आचरण) नियम 1965 का उल्लंघन है। सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील) नियम 1966 के नियम-9 के तहत ड्रेसर को निलंबित किया गया है। निलंबन अवधि के दौरान किशोर कुमार चौहान का मुख्यालय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पत्थलगांव निर्धारित किया गया है। नियमानुसार, उन्हें इस अवधि में जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता होगी। इस कार्रवाई के बाद जिला चिकित्सालय सहित स्वास्थ्य विभाग में चर्चा है। CMHO बोले- विभागीय जांच भी कराई जाएगी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जी.एस. जात्रा ने कहा कि, सोशल मीडिया में वायरल वीडियो के आधार पर पहली नजर में मामला गंभीर पाया गया। शासकीय सेवक की तरफ से इस प्रकार की अवैध वसूली न केवल सेवा नियमों का उल्लंघन है, बल्कि विभाग की छवि को भी धूमिल करता है। इसलिए तत्काल प्रभाव से निलंबन की कार्रवाई की गई है। आगे विभागीय जांच भी कराई जाएगी और दोष सिद्ध होने पर नियमानुसार कड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। स्वास्थ्य सेवाओं में पारदर्शिता और जवाबदेही बनाए रखना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

पंचायत सीईओ संदीप अग्रवाल ने बच्चों संग बनाए सीड बॉल:बिलासपुर में पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश, बेलपान में डेढ़ लाख तैयार

June 27, 2026

सामरी-कुसमी में मुहर्रम का जुलूस निकला:बड़ी संख्या लोग हुए शामिल, चबूतरा निर्माण की घोषणा

June 27, 2026

लोरमी के 18-वार्डों में विकास के लिए 7.42 करोड़ मंजूर:उपमुख्यमंत्री अरुण साव के प्रयासों से आधारभूत सुविधाओं का होगा विस्तार

June 27, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

076423
Views Today : 264
Views Last 7 days : 3674
Views Last 30 days : 11479
Total views : 106479
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.