Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » जिम से घर लौट रही डॉक्टर से लूट:रायपुर में सोने की चेन छीनकर भागा, राहगीरों ने पकड़कर पुलिस के हवाले किया
Breaking News

जिम से घर लौट रही डॉक्टर से लूट:रायपुर में सोने की चेन छीनकर भागा, राहगीरों ने पकड़कर पुलिस के हवाले किया

By adminMay 21, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
1779346048 image 2026 05 21t112525622 1779342940
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



image 2026 05 21t112525622 1779342940
रायपुर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में बुधवार शाम महिला डॉक्टर से लूट की वारदात सामने आई। जिम से घर लौट रही डॉक्टर के गले से युवक ने सोने की चेन छीन ली और भागने लगा। डॉक्टर के शोर मचाने पर आसपास मौजूद लोगों ने आरोपी का पीछा किया और दौड़ाकर पकड़ लिया। इसके बाद आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया गया। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी का नाम रेहान साहू है, जबकि पीड़ित महिला डॉक्टर का नाम कृतिका यदु बताया गया है। घटना और आरोपी की गिरफ्तारी की पुष्टि सिविल लाइन पुलिस ने की है। जिम से लौटते समय झपटी सोने की चेन सिविल लाइन पुलिस के अनुसार घटना एसबीआई बैंक के रीजनल ऑफिस के बाजू वाली गली की है। पीड़ित महिला डॉक्टर ने पुलिस को बताया कि वह महिला पॉलिटेक्निक कॉलेज के सामने स्थित बैरन बाजार इलाके में रहती हैं। मंगलवार शाम करीब 6 बजे वह जिम से पैदल अपने घर लौट रही थीं। इसी दौरान पीछे से आए एक युवक ने उनके गले में पहनी सोने की चेन पर झपट्टा मारा और भागने लगा। लोगों ने दौड़ाकर आरोपी को पकड़ा डॉक्टर ने तुरंत शोर मचाया, जिसके बाद वहां से गुजर रहे लोगों ने आरोपी का पीछा किया और कुछ दूरी पर उसे पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम रेहान साहू बताया। इसके बाद लोगों ने आरोपी को पकड़कर सिविल लाइन पुलिस के हवाले कर दिया। चेन मिली, लेकिन डायमंड लॉकेट नहीं मिला पीड़िता के अनुसार, छीनी गई चेन में डायमंड का लॉकेट भी लगा हुआ था। पुलिस ने आरोपी के पास से सोने की चेन बरामद कर ली है, लेकिन डायमंड लॉकेट अब तक नहीं मिल पाया है। डॉक्टर ने बताया कि चेन और लॉकेट की कुल कीमत करीब 1 लाख रुपए है। घटना की सूचना मिलने के बाद सिविल लाइन पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी। पुलिस ने आरोपी रेहान साहू के खिलाफ लूट का मामला दर्ज कर लिया है। मामले में आगे की जांच जारी है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

वाड्रफनगर तहसील कार्यालय में मारपीट और बवाल, 10 आरोपी गिरफ्तार:राजस्व प्रकरण की सुनवाई के दौरान हुआ विवाद, अन्य आरोपियों की तलाश जारी

May 21, 2026

थाना के अंदर बीजेपी नेता और युवाओं के बीच बवाल:थाना के अंदर बीजेपी नेताओं ने दी गाली, दूसरा पक्ष हुआ उग्र, पुलिस थाना के अंदर ही जमकर हुई धक्का-मुक्की

May 21, 2026

खैरागढ़ के मानव मंदिर होटल में खराब मिठाई पर बवाल:खरीदकर घर पहुंचते ही आने लगी बदबू, फूड सेफ्टी टीम ने लिए सैंपल

May 21, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13783/159
samvad add RO. Nu. 13783/159
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

071394
Views Today : 182
Views Last 7 days : 1913
Views Last 30 days : 4392
Total views : 93475
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.