Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » थाना के अंदर बीजेपी नेता और युवाओं के बीच बवाल:थाना के अंदर बीजेपी नेताओं ने दी गाली, दूसरा पक्ष हुआ उग्र, पुलिस थाना के अंदर ही जमकर हुई धक्का-मुक्की
Breaking News

थाना के अंदर बीजेपी नेता और युवाओं के बीच बवाल:थाना के अंदर बीजेपी नेताओं ने दी गाली, दूसरा पक्ष हुआ उग्र, पुलिस थाना के अंदर ही जमकर हुई धक्का-मुक्की

By adminMay 21, 2026No Comments4 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
whatsapp image 2026 05 21 at 123006 pm 1 1779347445
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



whatsapp image 2026 05 21 at 123006 pm 1 1779347445
भिलाई के छावनी थाना में बुधवार देर रात जमकर हंगामा हुआ। दो पक्षों के बीच हुई मारपीट के मामले में समझौते की बात करने दोनों पक्ष थाने पहुंचे थे, लेकिन वहां बीजेपी मंडल उपाध्यक्ष गुरुचरण बग्गा के गाली देने से माहौल और बिगड़ गया। कैंप मंडल अध्यक्ष राजेश चौधरी से पूरा विवाद हुआ। जिसके बाद शाम को थाने के अंदर ही दोनों पक्षों के लोग आपस में भिड़ गए। पुलिस कर्मियों के साथ भी झुमाझटकी का वीडियो भी सामने आया है। इस दौरान कुछ लोग टेबल-कुर्सियों पर चढ़कर वीडियो बनाते नजर आए, वहीं पुलिसकर्मियों के साथ भी धक्का-मुक्की हुई। काफी देर तक थाना परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। अब इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो से थाना की सुरक्षा और पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठ रहे हैं। जब थाने में इस तरह का बवाल चल रहा थआ उस वक्त थाना प्रभारी थाने में नहीं थे। बाद में थाना प्रभारी पहुंचे और दोनों पक्षों की शिकायत लिया। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ शिकायत दी है, जिसके बाद पुलिस ने देर रात एफआईआर दर्ज की। बीयर की बॉटल फुटने से शुरु हुआ विवाद
पूरा विवाद एक बर्थडे पार्टी से लेकर जुड़ा हुआ है। पहले पक्ष की ओर से दीपक पासी ने शिकायत में बताया कि 20 मई को उसके दोस्त मनीष देवांगन का बर्थडे था। वह अपने दोस्तों के साथ पार्टी मनाने आया था। शाम करीब 5 बजे वह बीयर लेने गया था। वापस लौटते समय राजेश चौधरी के घर के सामने उसकी बाइक गिर गई और बीयर की बोतल टूट गई। दीपक का आरोप है कि इसी बात को लेकर राजेश चौधरी और उसके भाई ने उससे गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर दोनों ने हाथ-मुक्के और डंडे से मारपीट की। बीच-बचाव करने आए उसके दोस्त सुजीत गुप्ता के साथ भी मारपीट की गई। लोहे के रॉड से सिर पर वार किया गया। दीपक ने शिकायत में जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया है। उसने बताया कि मारपीट में उसके पेट, पीठ, होंठ और पैर में चोट आई है, जबकि उसके दोस्त सुजीत के सिर और हाथ की उंगली में चोट लगी है। घर के सामने हो रहा था पार्टी
वहीं दूसरे पक्ष की ओर से बीजेपी नेता और पूर्व सैनिक राजेश चौधरी ने भी शिकायत दर्ज कराई है। राजेश ने बताया कि उनके पड़ोस में रहने वाले मनीष देवांगन के घर पार्टी चल रही थी, जहां से काफी शोर-शराबा हो रहा था। इसी दौरान दीपक पासी बाइक से गिर गया और उसके घर के सामने बीयर की बोतल टूट गई। राजेश का कहना है कि जब उन्होंने बोतल हटाकर सफाई करने को कहा तो दीपक ने गाली-गलौज शुरू कर दी और उनके साथ मारपीट कर वहां से चला गया। कुछ देर बाद वह अपने साथियों के साथ दोबारा आया और सभी ने मिलकर उनके साथ मारपीट की। बीच-बचाव करने आए उनके भाई सुनिल चौधरी और सन्नी चौधरी के साथ भी मारपीट की गई। शिकायत में कार का कांच तोड़ने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप भी लगाया गया है। सीसीटीवी में कैद हुई पूरी वारदात
राजेश ने बताया कि घटना उनके घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हुई है। मारपीट में उनके चेहरे और सीने में चोट आई है, जबकि उनके भाइयों को भी चोटें आई हैं। घटना के बाद दोनों पक्ष छावनी थाने पहुंचे थे। यहां समझौते की कोशिश के दौरान फिर विवाद बढ़ गया। बताया जा रहा है कि दोनों पक्षों के लोगों के बीच जमकर बहस और गाली-गलौज हुई। माहौल इतना बिगड़ गया कि पुलिस को बीच-बचाव करना पड़ा। फिलहाल पुलिस दोनों पक्षों की शिकायत के आधार पर मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने लड़कों पर लगाई बलवा की धारा
बर्थ डे पार्टी करने वाले लड़कों के साथ मारपीट के बाद वे थाना शाम को करीब 6 बजे पहुंचे थे। दीपक पासी का कहना है कि वे थाना समझौता करने के लिए पहुंचे थे। लेकिन गुरुचरण बग्गा ने थाने में अंदर घुसते साथ ही गाली-गलौज शुरू कर दी। इसके बाद दीपक पासी व उनके साथी उग्र हो गए। दोनों पक्षों के बीच विवाद हो गया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर दीपक पासी की शिकायत पर मामूली मारपीट और गाली-गलौज की धारा लगाई है। जबकि बीजेपी नेता की शिकायत पर पुलिस ने लड़कों के उपर बलवा की धारा भी लगाई है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

कबाड़ी के अवैध अतिक्रमण पर चला बुलडोजर:कार्रवाई रोकने के लिए परिवार ने किया विरोध, पुल चोरी का आरोपी है मुकेश

May 21, 2026

खनिज विभाग ने 4 ट्रैक्टर जब्त किए:GPM में देर रात अवैध रेत खनन-परिवहन पर कार्रवाई, रॉयल्टी पर्ची नहीं मिली

May 21, 2026

वाड्रफनगर तहसील कार्यालय में मारपीट और बवाल, 10 आरोपी गिरफ्तार:राजस्व प्रकरण की सुनवाई के दौरान हुआ विवाद, अन्य आरोपियों की तलाश जारी

May 21, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13783/159
samvad add RO. Nu. 13783/159
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

071395
Views Today : 185
Views Last 7 days : 1916
Views Last 30 days : 4395
Total views : 93478
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.