![]()
बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के वाड्रफनगर तहसील कार्यालय में सुनवाई के दौरान हुए विवाद और मारपीट मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 10 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। घटना 19 मई की बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक, तहसील कार्यालय में एक राजस्व मामले की सुनवाई चल रही थी। इसी दौरान दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। आरोप है कि एक पक्ष ने अधिवक्ता के साथ अभद्र व्यवहार करते हुए गाली-गलौज और मारपीट की। कोर्ट परिसर में दोनों पक्षों के बीच जमकर हाथापाई हुई देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और तहसील व सिविल कोर्ट परिसर में दोनों पक्षों के बीच जमकर हाथापाई होने लगी। घटना से कोर्ट परिसर में अफरा-तफरी मच गई। हंगामे के कारण अन्य मामलों की सुनवाई और साक्ष्य संबंधी कार्य भी प्रभावित हुए। तहसीलदार की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज तहसीलदार गुरूदत्त पंचभाय की शिकायत पर पुलिस ने तत्काल मामला दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस चौकी वाड्रफनगर और बसंतपुर थाना पुलिस ने बीएनएस की धाराओं 296, 351(3), 115(2), 224, 190, 191(2), 121, 132 एवं 194(2) के अंतर्गत अपराध दर्ज किया गया है। रात में दबिश देकर 10 आरोपी पकड़े गए जांच के दौरान पुलिस ने अलग-अलग जगहों पर दबिश देकर 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों में अफजल, इलियास, इलियासुद्दीन, अमरनाथ गहरवरिया, इन्द्रास, उदयनाथ गहरवरिया, रामसकल वर्मा, चन्द्रवली गहरवरिया, दिनेश पटेल और मनधारी खैरा शामिल हैं। सभी आरोपी ग्राम परसडीहा, तहसील वाड्रफनगर के निवासी बताए गए हैं। पुलिस ने सभी आरोपियों को 20 मई को न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। मामले में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश अभी जारी है। कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों पर सख्ती बलरामपुर एसपी ने साफ कहा है कि जिले में कानून व्यवस्था बिगाड़ने वाले अराजक तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। पुलिस प्रशासन ने अवैध गतिविधियों पर “जीरो टॉलरेंस” नीति अपनाने की बात कही है।
<
