Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » जिंदा व्यक्ति को रिकॉर्ड में मृत दिखाकर आधार इनएक्टिव किया:सरकारी योजनाओं फायदा मिलना बंद हुआ, प्रशासन से एक्टिव करने की मांग
Breaking News

जिंदा व्यक्ति को रिकॉर्ड में मृत दिखाकर आधार इनएक्टिव किया:सरकारी योजनाओं फायदा मिलना बंद हुआ, प्रशासन से एक्टिव करने की मांग

By adminApril 28, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
image 7 1777370853
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



image 7 1777370853
बालोद जिले में आधार कार्ड से जुड़ी गंभीर गड़बड़ियां सामने आई है। कलेक्ट्रेट पहुंचे ग्राम दरगहन के रहने वाले शत्रुघन लाल साहू ने बताया कि वे जीवित हैं, लेकिन रिकॉर्ड में उन्हें मृत बताकर उनका आधार कार्ड निष्क्रिय कर दिया गया है। उन्होंने प्रशासन से जल्द आधार कार्ड सक्रिय करने की मांग की। उन्होंने बताया कि आधार निष्क्रिय होने के कारण उनकी केवाईसी प्रक्रिया पूरी नहीं हो पा रही है, जिससे बैंकिंग कार्यों के साथ-साथ कई शासकीय योजनाओं का लाभ भी बंद हो गया है। इसे एक्टिव कराने के लिए उन्होंने संबंधित विभाग में आवेदन दिया और दो बार केवाईसी भी कराया। 7 जनवरी और 6 अप्रैल को आधार अपडेट कराया, लेकिन अब भी कार्ड निष्क्रिय ही दिखा रहा है। पहले भी सामने आ चुके हैं मामले बता दें कि इससे पहले भी ऐसे मामले सामने आ चुके हैं। ग्राम कुरदी के रहने वाली कांति बाई और शांति बाई नाम की दो महिलाओं को एक ही आधार नंबर जारी कर दिया गया है। इस बड़ी त्रुटि के चलते कांति बाई को राशन, महतारी वंदन योजना और पेंशन का लाभ मिलना बंद हो गया है। कांति बाई ने बताया कि गांव में लगे शिविर में आधार कार्ड बनवाया था, लेकिन जब कार्ड मिला तो पता चला कि उनका और शांति बाई का नंबर एक ही है। ई-केवाईसी कराने पर भी समस्या आ रही है। दोनों मामलों में पीड़ितों ने प्रशासन से जल्द सुधार कर राहत दिलाने की मांग की है, ताकि वे फिर से जरूरी सेवाओं और योजनाओं का लाभ ले सकें।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

बलौदाबाजार में युवक ने आत्महत्या की:रिंगनी में पंखे से लटककर दी जान, गंभीर बीमारी से था परेशान

April 30, 2026

CG Board Toppers Story | YouTube-ChatGPT Success Secrets

April 30, 2026

रायपुर में कमल प्लास्टिक फैक्ट्री में लगी आग:11 बजे धुंआ दिखने की सूचना पर पहुंची पुलिस, शार्ट सर्किट से आग लगने की आशंका; फायर ब्रिगेड की टीम जुटी आग बुझाने में

April 30, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13766/133
samvad add RO. Nu. 13766/133
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

069264
Views Today : 77
Views Last 7 days : 931
Views Last 30 days : 4036
Total views : 90265
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.