![]()
जांजगीर-चांपा जिले के सिवनी ग्राम में मंडल तालाब के पास कोरेक्स के अवैध कारोबार का पर्दाफाश हुआ है। चांपा पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 25 बोतल नशीली कफ सिरप, नगद राशि और एक बाइक जब्त की है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, निवेदिता पाल के निर्देश और उमेश कुमार कश्यप के मार्गदर्शन में जिले में नशीले पदार्थों की अवैध बिक्री पर लगातार निगरानी रखी जा रही थी। इसी क्रम में सोमवार को मुखबिर से सूचना मिली कि सिवनी मंडल तालाब के पास एक व्यक्ति नशीली कफ सिरप बेच रहा है। 25 बोतल मादक कफ सिरप/कोरेक्स बरामद सूचना के आधार पर चांपा थाना पुलिस की टीम तत्काल मौके पर पहुंची। वहां एक व्यक्ति बाइक के साथ काला बैग लिए संदिग्ध अवस्था में खड़ा मिला। पुलिस ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम राजू दिवाकर (35), निवासी बालपुर, थाना चांपा बताया। तलाशी के दौरान आरोपी के बैग से 25 बोतल मादक कफ सिरप/कोरेक्स बरामद की गई, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 5,075 रुपये है। इसके अतिरिक्त, घटना में प्रयुक्त हीरो स्प्लेंडर बाइक (क्रमांक CG 12 BM 5855) और 950 रुपये नगद भी जब्त किए गए। पुलिस ने आरोपी राजू दिवाकर के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 21(बी) के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। बाद में आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।
<
