![]()
जांजगीर-चांपा जिले में पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। चार थाना क्षेत्रों में चलाए गए अभियान के तहत कुल 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से देशी शराब, कच्ची महुआ शराब और परिवहन में प्रयुक्त वाहन जब्त किए हैं। प्रभारी पुलिस अधीक्षक निवेदिता पॉल के निर्देश पर जिलेभर में अवैध शराब के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए यह अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में विभिन्न थाना क्षेत्रों में कार्रवाई की गई। पुलिस ने अवैध शराब पर की बैक-टू-बैक 5 कार्रवाइयां कोतवाली थाना पुलिस ने बनारी रोड पर कार्रवाई करते हुए मुनुंद निवासी कमलेश कश्यप (33) को गिरफ्तार किया। उसके पास से 50 पाव देशी शराब, जिसकी कीमत 4000 रुपये है, और एक बाइक (कीमत 50 हजार रुपये) जब्त की गई। अकलतरा पुलिस ने भी ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को पकड़ा और कुल 204 पाव शराब बरामद की। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में सहदेव बंजारे (23), शंकर खांडे (28) और अल्का बंजारे (38) शामिल हैं। पुलिस ने पहले दो आरोपियों को मोटरसाइकिल से 100 पाव शराब के साथ पकड़ा था। इसके बाद, पुलिस ने अल्का बंजारे के घर पर दबिश दी, जहां से 104 पाव अतिरिक्त शराब बरामद की गई। इस दौरान पुलिस को घर में प्रवेश के लिए दरवाजा तोड़ना पड़ा। नवागढ़ पुलिस ने भी त्वरित कार्रवाई करते हुए भैंसमुंडी निवासी महेश कश्यप (30) को 29 पाव देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया। थाना पामगढ़ पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए मुलमुला निवासी सूर्यप्रकाश मनहर (26) को पकड़ा। उसके कब्जे से 13.860 लीटर कच्ची महुआ शराब और परिवहन में इस्तेमाल की गई लूना वाहन (कीमत 15 हजार रुपये) जब्त की गई। सभी आरोपी न्यायिक रिमांड पर जेल भेजे गए सभी गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज कर उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।
<
