![]()
बलरामपुर। नगर पालिका क्षेत्र में वर्षों से अधूरा पड़ा स्टेडियम अब जल्द ही पूरा होगा। करीब 5.35 करोड़ रुपए की लागत से इसके निर्माण कार्य को फिर से शुरू कर दिया गया है। इससे स्थानीय युवाओं और खेल प्रेमियों में खासा उत्साह देखा जा रहा है। परियोजना को स्वीकृति मिलने के बाद भूमि पूजन किया गया, जिसके साथ ही स्टेडियम निर्माण का कार्य औपचारिक रूप से शुरू हो गया है। वर्षों से अधूरा था प्रोजेक्ट यह स्टेडियम लंबे समय से बजट की कमी और तकनीकी कारणों के चलते अधूरा पड़ा था। अब शासन से स्वीकृति मिलने के बाद इसे प्राथमिकता के आधार पर दोबारा शुरू किया गया है। जनप्रतिनिधियों ने जताई खुशी कार्यक्रम में नगरपालिका अध्यक्ष लोधीराम एक्का, उपाध्यक्ष दिलीप सोनी, पार्षद योगेश गुप्ता, गौतम सिंह, प्रवीण गुप्ता, शिवा एक्का, सेवक एक्का, अमित गुप्ता (मंटू), राकेश सिंह, संदीप एक्का सहित अन्य जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने कहा कि यह स्टेडियम क्षेत्र के युवाओं की लंबे समय से चली आ रही मांग थी, जो अब पूरी हो रही है। युवाओं को मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं स्टेडियम बनने के बाद यहां एथलेटिक्स, क्रिकेट और फुटबॉल जैसे खेलों के लिए आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी। इससे स्थानीय प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का मौका मिलेगा और बड़े स्तर की प्रतियोगिताएं भी आयोजित की जा सकेंगी। समय पर पूरा करने का आश्वासन नगर पालिका प्रशासन ने निर्माण कार्य को गुणवत्ता के साथ समय सीमा में पूरा करने का भरोसा दिलाया है।स्थानीय नागरिकों ने इस पहल का स्वागत करते हुए उम्मीद जताई है कि जल्द ही बलरामपुर को एक आधुनिक और सुसज्जित स्टेडियम की सौगात मिलेगी।
<
