Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » जशपुर में 9 साल की बच्ची से रेप:बर्थडे पार्टी के दौरान 16 साल के लड़के ने की दरिंदगी, यूरिन के लिए निकली थी पीड़िता
Breaking News

जशपुर में 9 साल की बच्ची से रेप:बर्थडे पार्टी के दौरान 16 साल के लड़के ने की दरिंदगी, यूरिन के लिए निकली थी पीड़िता

By adminApril 17, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
f6837aaf 1805 4635 b757 b6cb109a3a68 1776433911962
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



f6837aaf 1805 4635 b757 b6cb109a3a68 1776433911962
छत्तीसगढ़ के जशपुर में 16 साल के लड़के ने 9 साल की लड़की से रेप किया है। बर्थडे पार्टी के दौरान जब पीड़िता यूरिन के लिए घर से निकली, तभी लड़का उसे खेत ले गया और वारदात को अंजाम दिया। इस मामले में शुक्रवार को पुलिस ने नाबालिग आरोपी को हिरासत में लिया है। मामला तपकरा थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक पीड़िता अपने माता-पिता के साथ एक रिश्तेदार के घर बर्थडे पार्टी में गई थी, जहां नाबालिग आरोपी भी मौजूद था। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। हालांकि पुलिस ने उसे बाद में हिरासत में ले लिया और बाल संप्रेक्षण गृह भेज दिया है। पढ़िए वारदात की पूरी कहानी… दरअसल 15 मार्च को पास के गांव में रहने वाले रिश्तेदार के यहां बर्थडे पार्टी का आयोजन किया गया था। इस पार्टी में शामिल होने 9 साल की लड़की अपने माता-पिता के साथ पास के रात में पहुंची। रात करीब 9 बजे केक खाने के बाद नाबालिग पेशाब करने के लिए घर से बाहर चली गई। इसी पार्टी में 16 साल का लड़का भी मौजूद था। रात करीब 9 बजे केक खाने के बाद उनकी नाबालिग बेटी पेशाब करने के लिए घर से बाहर गई थी। कुछ देर बाद जब वह वापस लौटी तो रो रही थी और उसके शरीर के साथ कपड़ों पर सूखे पत्ते चिपके हुए थे। पूछताछ करने पर बच्ची ने बताया कि पेशाब करते समय आरोपी लड़का वहां पहुंचा और उसे पकड़कर जबरन खेत की ओर ले गया, जहां उसने दरिंदगी की। मामला गांव और रिश्तेदारी से जुड़ा होने के कारण माता-पिता ने पहले गांव के लोगों से सलाह-मशविरा किया गया। सामाजिक स्तर पर चर्चा के बाद उसी दिन यानी 15 अप्रैल को ही करडेगा पुलिस चौकी में शिकायत दर्ज कराई। परिजनों के शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धारा 65(2) और पॉक्सो एक्ट की धारा 5डी के तहत केस दर्ज किया। इसके अलावा पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल कराया। जांच रिपोर्ट आने के बाद पुलिस ने आरोपी लड़के को घर से हिरासत में लिया। पूछताछ में उसने जुर्म स्वीकार किया, जिसके बाद उसे कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे बाल संप्रेक्षण गृह भेज दिया गया है। एसएसपी डॉ. लाल उमेद सिंह ने कहा कि पुलिस बच्चों और महिलाओं से जुड़े अपराधों को लेकर काफी गंभीर है। करडेगा क्षेत्र में नाबालिग बच्ची से दुष्कर्म के आरोपी किशोर को हिरासत में लेकर तय समय के भीतर बाल संप्रेक्षण गृह भेज दिया गया है। पुलिस मामले की विस्तार से जांच कर रही है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

फरार आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने पर गरमाया मामला:दंतेवाड़ा विधायक बोले- मुख्यमंत्री से करेंगे शिकायत,समाज ने दी आंदोलन की चेतावनी

June 24, 2026

CRPF जवान ने फांसी लगाई, छुट्टी पर आया था घर:पत्नी व ससुराल पक्ष पर प्रताड़ना का आरोप, छह माह पूर्व पी लिया था जहर

June 24, 2026

दीपका-परिवार ने अनाथ युवक और गरीब युवती का कराया विवाह:वीडियो कॉल से बनी सहमति, वर्कशॉप फैमिली ने जुटाए ढाई लाख रुपए

June 24, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

075311
Views Today : 67
Views Last 7 days : 2253
Views Last 30 days : 9912
Total views : 104334
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.