Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » जशपुर में 30 हजार की रिश्वत लेते SDO गिरफ्तार:मनरेगा भुगतान के नाम पर मांगी जा रही थी रिश्वत, एसीबी ने दबोचा
Breaking News

जशपुर में 30 हजार की रिश्वत लेते SDO गिरफ्तार:मनरेगा भुगतान के नाम पर मांगी जा रही थी रिश्वत, एसीबी ने दबोचा

By adminJune 17, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
896bd23d 6a4e 4540 9989 fc1ec2e6d088 1781708092681
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



896bd23d 6a4e 4540 9989 fc1ec2e6d088 1781708092681
जशपुरनगर में भ्रष्टाचार के खिलाफ एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) ने बड़ी कार्रवाई की है। ग्रामीण यांत्रिकी सेवा (आरईएस) विभाग के प्रभारी एसडीओ संजय दिवाकर को 30 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया है। एसीबी की टीम ने उन्हें उनके मधुबन टोली स्थित आवास से उस समय पकड़ा, जब वे शिकायतकर्ता से रिश्वत की राशि स्वीकार कर रहे थे। यह रिश्वत मनरेगा कार्यों के मूल्यांकन और भुगतान के नाम पर मांगी जा रही थी। यह मामला मनोरा विकासखंड के ग्राम पंचायत कपरोल से जुड़ा है। यहां के पूर्व उप सरपंच रीतूराम यादव ने एसीबी से शिकायत की थी। उन्होंने बताया कि उनके कार्यकाल के दौरान वर्ष 2022-23 में महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के तहत गेबियन संरचना का निर्माण कराया गया था। कार्य पूरा होने के बाद से ही इसके मूल्यांकन और भुगतान की प्रक्रिया लंबित थी। शिकायत के अनुसार, निर्माण कार्य के मूल्यांकन के लिए प्रभारी एसडीओ संजय दिवाकर ने शुरुआत में 70 हजार रुपए की रिश्वत मांगी थी। रिश्वत न मिलने पर उन्होंने लगभग छह महीने तक मूल्यांकन प्रक्रिया को जानबूझकर रोके रखा। जब शिकायतकर्ता ने दोबारा संपर्क किया, तो रिश्वत की मांग कथित तौर पर घटाकर 50 हजार रुपए कर दी गई। पूर्व उप सरपंच ने आरोप लगाया कि मूल्यांकन कराने के लिए उन्हें 50 हजार रुपए देने पड़े। इसके बाद मूल्यांकन तो हो गया, लेकिन भुगतान के लिए आवश्यक सत्यापन प्रक्रिया फिर अटक गई। आरोप है कि सत्यापन और भुगतान जारी करने के नाम पर प्रभारी एसडीओ ने दोबारा 30 हजार रुपए की रिश्वत मांगना शुरू कर दिया। बार-बार रिश्वत की मांग से परेशान होकर शिकायतकर्ता रीतूराम यादव ने इस बार एंटी करप्शन ब्यूरो से संपर्क किया और पूरी जानकारी दी। शिकायत का सत्यापन करने के बाद एसीबी ने आरोपी अधिकारी को पकड़ने के लिए योजनाबद्ध तरीके से जाल बिछाया, जिसके परिणामस्वरूप उनकी गिरफ्तारी हुई। जानकारी के मुताबिक, पहले से तय योजना के तहत शिकायतकर्ता को रिश्वत की रकम लेकर आरोपी अधिकारी के पास भेजा गया था। जैसे ही आरोपी प्रभारी एसडीओ संजय दिवाकर ने अपने मधुबन टोली स्थित आवास पर रिश्वत की रकम ली, पहले से तैयार एसीबी टीम ने तुरंत छापा मारकर उसे पकड़ लिया। कार्रवाई के दौरान एसीबी ने आरोपी के पास से रिश्वत की पूरी रकम भी बरामद कर ली। इस अचानक हुई कार्रवाई से मौके पर हड़कंप मच गया। एसीबी अधिकारियों ने आरोपी संजय दिवाकर के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, 1988 की धारा 7 के तहत मामला दर्ज कर लिया है और आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है। फिलहाल इस पूरे मामले की जांच जारी है। एसीबी यह भी पता लगाने में जुटी है कि इस रिश्वतखोरी के मामले में और कौन-कौन लोग शामिल हो सकते हैं।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

जामुल चाकूबाजी…पांच आरोपी गिरफ्तार, हथियार बरामद:पीड़ितों ने पुलिस कार्रवाई पर उठाए सवाल, बोले- टल सकती थी वारदात

June 18, 2026

कांग्रेस ने बढ़े बिजली बिल, स्मार्ट मीटर का विरोध किया:कार्यकर्ताओं ने विद्युत कार्यालय का घेराव किया, स्मार्ट मीटर तोड़ा, सरकार का पुतला फूंका

June 17, 2026

नकली शराब मामला… मुख्य आरोपी के घर पुलिस की दबिश:नोटिस चस्पा कर 3 दिन के भीतर थाना में उपस्थित होने के निर्देश, रायगढ़ में पकड़ा गया था नकली शराब

June 17, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

074542
Views Today : 2
Views Last 7 days : 5526
Views Last 30 days : 9766
Total views : 102572
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.