टॉप न्यूज़

अपना ट्रांसफर रोकने खुद ही सामान्य सभा में लाया प्रस्ताव, कर्मचारी सस्पेंड



भास्कर न्यूज | सुकमा जनपद पंचायत सुकमा में पदस्थ रहे सहायक ग्रेड-2 चंद्रशेखर चंद्राकर को निलंबित कर दिया गया है। जनप्रतिनिधियों ने सामान्य सभा में कर्मचारी के खिलाफ शिकायत की थीं। फिर उनका ट्रांसफर कोंटा जनपद कर दिया गया था। उन्होंने वहां कार्यभार ग्रहण नहीं किया। गलत तरीके से सुकमा जनपद के कार्यों में हस्तक्षेप जारी रखा। बिना अधिकार लगभग 17.50 लाख रुपए का चेक जारी कर दिया। इसके भुगतान के बदले रकम मांगने की शिकायत भी थी। इसके अलावा, कार्यालय प्रमुख की अनुमति के बिना सामान्य सभा में अपना ट्रांसफर निरस्त करने का प्रस्ताव प्रस्तुत करने का भी आरोप है। समझाइश के बावजूद कर्मचारी की कार्यशैली में सुधार नहीं आया।



Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button