टॉप न्यूज़

धमतरी में 9वीं के छात्र ने फांसी लगाई:9 साल पहले पिता ने भी इसी तरह दी थी जान, पुलिस आत्महत्या के कारणों की जांच में जुटी




धमतरी जिले के रुद्री गांव में 9वीं कक्षा के एक छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद पूरे गांव में सनसनी फैल गई। खास बात यह है कि करीब 8-9 साल पहले छात्र के पिता ने भी फांसी लगाकर आत्महत्या की थी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, ग्राम रुद्री निवासी तीरथ कुमार ध्रुव कक्षा 9वीं का छात्र था। रविवार को उसकी मां मजदूरी करने गई हुई थी। जब वह शाम को घर लौटी तो तीरथ घर के अंदर फांसी के फंदे पर लटका मिला। परिजनों ने उसे तुरंत फंदे से उतारकर जिला अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। 9 साल पहले पिता ने भी की थी आत्महत्या परिजनों ने बताया कि करीब 8-9 साल पहले तीरथ के पिता ने भी फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। परिवार के लोगों के अनुसार, तीरथ कभी-कभी यह बात कहता था कि “पिता उसे बुला रहे हैं।” हालांकि पुलिस इस संबंध में भी जांच कर रही है और फिलहाल किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंची है। आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं घटना के पीछे की वजह अभी सामने नहीं आई है। पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है और छात्र के आत्मघाती कदम उठाने के कारणों की जांच की जा रही है। परिजनों और आसपास के लोगों के बयान भी दर्ज किए जा रहे हैं। पुलिस कर रही सभी पहलुओं की जांच पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद ही आत्महत्या के कारणों का खुलासा हो सकेगा।



Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button