Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » जशपुर में बस से 48 लीटर नशीली कफ सिरप जब्त:ड्राइवर-कंडक्टर समेत 3 गिरफ्तार, बिहार से लाई गई थी खेप, एनडीपीएस एक्ट में केस दर्ज
Breaking News

जशपुर में बस से 48 लीटर नशीली कफ सिरप जब्त:ड्राइवर-कंडक्टर समेत 3 गिरफ्तार, बिहार से लाई गई थी खेप, एनडीपीएस एक्ट में केस दर्ज

By adminApril 12, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
5d10279b 4b1d 495e 801d 6e3bd5f840e81775988499110 1775990311
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



5d10279b 4b1d 495e 801d 6e3bd5f840e81775988499110 1775990311
जशपुर से रायगढ़ जा रही एक यात्री बस से भारी मात्रा में प्रतिबंधित नशीली कफ सिरप जब्त की गई है। तपकरा पुलिस ने इस मामले में बस के ड्राइवर, कंडक्टर और खलासी सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई मुखबिर की सूचना पर की गई। पुलिस को 10 अप्रैल की रात करीब 11 बजे सूचना मिली थी कि जशपुर से तपकरा होते हुए रायगढ़ जाने वाली वासुदेव बस (क्रमांक CG-13-Q-1800) में अवैध नशीली कफ सिरप ले जाई जा रही है। सूचना मिलते ही तपकरा थाना पुलिस ने मुख्य मार्ग पर नाकाबंदी की। रात करीब 11:45 बजे संदिग्ध बस को रोका गया। तलाशी लेने पर बस की डिक्की में दो झोलों में छिपाकर रखे गए चार कार्टून बरामद हुए। कार्टूनों से 480 बोतलें प्रतिबंधित कफ सिरप जब्त इन कार्टूनों से 100-100 मिलीलीटर की कुल 480 बोतलें प्रतिबंधित कफ सिरप मिलीं। इसमें कोडीन फॉस्फेट और ट्राईपोलिडिन हाइड्रोक्लोराइड युक्त “ऑनरेक्स” नामक सिरप शामिल है। जब्त कुल 48 लीटर कफ सिरप की बाजार कीमत लगभग 96,720 रुपए बताई जा रही है। शुरुआती पूछताछ में बस स्टाफ ने इस बारे में अनभिज्ञता जताई। हालांकि, पुलिस की सख्ती से पूछताछ के बाद आरोपियों ने स्वीकार किया कि यह नशीली कफ सिरप बिहार के गया से लाई गई थी और इसे रायगढ़ में बेचा जाना था। तपकरा थाना में तीनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 21(C) के तहत मामला दर्ज किया गया है। पर्याप्त साक्ष्य मिलने के बाद उन्हें गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। गिरफ्तार आरोपी बसंत पटेल (33 वर्ष), निवासी बगुडेगा, थाना लैलूंगा, जिला रायगढ़ – कंडक्टर सतीश कुमार चौहान (45 वर्ष), निवासी नैला जूना तलाब, थाना जांजगीर – खलासी भोला राम (46 वर्ष), निवासी कंडोरा, थाना कुनकुरी, जिला जशपुर – ड्राइवर बस भी जब्त, जांच जारी पुलिस ने तस्करी में प्रयुक्त बस (CG-13-Q-1800) को भी जब्त कर लिया है। मामले की विस्तृत जांच जारी है और पुलिस का कहना है कि इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान कर उन्हें भी गिरफ्तार किया जाएगा। एसएसपी डॉ. लाल उमेद सिंह ने कहा कि मुखबिर सूचना पर की गई कार्रवाई में बड़ी मात्रा में प्रतिबंधित कफ सिरप जब्त की गई है। आरोपियों से पूछताछ में सप्लाई नेटवर्क की जानकारी मिली है, जिसकी जांच जारी है। नशे के कारोबार में लिप्त किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

बेमेतरा में युवक की गला रेतकर हत्या:वारदात के बाद आरोपी ने थाने में किया सरेंडर, पुलिस कर रही पूछताछ

June 27, 2026

Bhilai Building Accident | Workers Injured High Tension Line Shock

June 27, 2026

कवर्धा के सरोधा बांध में युवक डूबा:नहाने के दौरान लापता, एसडीआरएफ और पुलिस ने शुरू की तलाश

June 27, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

076620
Views Today : 547
Views Last 7 days : 3957
Views Last 30 days : 11762
Total views : 106762
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.