Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » जशपुर के पत्थलगांव में सड़क सुरक्षा बाइक रैली:हेलमेट पहनकर दिया जीवन सुरक्षा का संदेश, इस साल 82 लोगों की सड़क हादसे में मौत
Breaking News

जशपुर के पत्थलगांव में सड़क सुरक्षा बाइक रैली:हेलमेट पहनकर दिया जीवन सुरक्षा का संदेश, इस साल 82 लोगों की सड़क हादसे में मौत

By adminApril 24, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
68e8291d 1f3a 4932 9edf bc8254cbbac4 1777013587928
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



68e8291d 1f3a 4932 9edf bc8254cbbac4 1777013587928
जशपुर के पत्थलगांव शहर में सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए एक बाइक रैली का आयोजन किया गया। इस अभियान में प्रशासन, पुलिस विभाग, जनप्रतिनिधियों और आम नागरिकों ने बड़ी संख्या में भाग लिया। सैकड़ों महिला-पुरुष हेलमेट पहनकर शहर की सड़कों पर उतरे और ‘सुरक्षा ही जीवन है’ का संदेश दिया। यह रैली शहर के तीनों प्रमुख मार्गों से गुजरी, जिसने लोगों का ध्यान आकर्षित किया और राहगीरों को सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित किया। रैली का समापन मैरिज गार्डन में हुआ, जहाँ उपस्थित सभी लोगों को सड़क सुरक्षा की शपथ दिलाई गई। सर सलामत तो जीवन सुरक्षित: एसएसपी इस अवसर पर एसएसपी डॉ. लाल उम्मेद सिंह ने सड़क दुर्घटनाओं के चिंताजनक आंकड़े प्रस्तुत किए। उन्होंने कहा, ‘सर सलामत तो जीवन सुरक्षित है, इसलिए हेलमेट केवल औपचारिकता नहीं बल्कि सही तरीके से पहनना जरूरी है।’ सड़क हादसे में 3 महीने में 29 लोगों की जान जा चुकी उन्होंने बताया कि जशपुर जिले में वर्ष 2025 में 79 लोगों की सड़क दुर्घटनाओं में मौत हुई थी, जबकि वर्ष 2026 में अब तक 82 लोग हादसों का शिकार हो चुके हैं। इस साल मात्र साढ़े तीन महीनों में ही 29 लोगों की जान जा चुकी है, जो एक गंभीर चिंता का विषय है। नशे की हालत में हुए ज्यादातर हादसे एसएसपी ने दुर्घटनाओं का प्रमुख कारण नशे की हालत में वाहन चलाना बताया और लोगों से नशे में ड्राइविंग से बचने की अपील की। उन्होंने ‘राजवीर योजना’ की भी जानकारी दी और नागरिकों से सड़क सुरक्षा नियमों का कड़ाई से पालन करने का आग्रह किया। लोगों की नई इस पहल की सराहना स्थानीय नागरिकों ने इस बाइक रैली की सराहना करते हुए इसे सड़क सुरक्षा के प्रति एक प्रभावी और प्रेरणादायक पहल बताया। लोगों का मानना है कि यदि इस तरह के अभियान लगातार चलते रहे, तो निश्चित ही सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सकती है। इस दौरान जिले के वरिष्ठ पुलिस और ट्रैफिक अधिकारी और जनप्रतिनिधियों की सक्रिय उपस्थिति रही।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

रायपुर में 26 जून को कमलनारायण शर्मा स्मृति व्याख्यान:सुप्रीम कोर्ट के वकील अश्विनी उपाध्याय होंगे मुख्य वक्ता, 'सुरक्षित भारत' पर होगा मंथन

June 22, 2026

रायगढ़ में लापता युवक की फांसी पर लटकती मिली लाश:जामगांव के जंगल में सड़-गल चुकी थी डेडबॉडी, पुलिस जांच में जूटी

June 22, 2026

झूठे प्रेम जाल में फंसाकर धोखा देने वाला युवक गिरफ्तार:शादीशुदा होकर भी आरोपी ने अविवाहित बताया, सखी सेंटर से शिकायत के बाद कार्रवाई

June 22, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

075063
Views Today : 641
Views Last 7 days : 3287
Views Last 30 days : 9707
Total views : 103649
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.