Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » जनगणना कर रहे शिक्षक से पूछा कौन हो क्यों आए हो, जवाब देने पर विवाद कर मारपीट करने वाला आरोपित गिरफ्तार
Breaking News

जनगणना कर रहे शिक्षक से पूछा कौन हो क्यों आए हो, जवाब देने पर विवाद कर मारपीट करने वाला आरोपित गिरफ्तार

By adminMay 7, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
04 05 2026 bilaspur police
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


बिलासपुर पुलिस ने शासकीय कार्य में बाधा डालने व मारपीट के आरोप में युवक को गिरफ्तार किया है। उसपर जनगणना कर्मी के सवाल पूछने पर मारपीट का आरोप है। …और पढ़ें

Publish Date: Mon, 04 May 2026 10:33:29 AM (IST)Updated Date: Mon, 04 May 2026 10:35:03 AM (IST)

जनगणना कर रहे शिक्षक से पूछा कौन हो क्यों आए हो, जवाब देने पर विवाद कर मारपीट करने वाला आरोपित गिरफ्तार
बिलासपुर पुलिस। पुलिस

HighLights

  1. शासकीय कार्य में बाधा डालने पर बिल्हा पुलिस की कार्रवाई
  2. आरोपित के विरुद्ध प्रतिबंधक धाराओं के तहत अपराध दर्ज
  3. बिल्हा थानांतर्गत ग्राम घोघरा की घटना पर पुलिस की कार्रवाई

नईदुनिया प्रतिनिधि, बिलासपुरः जनगणना कार्य में तैनात शिक्षक के साथ मारपीट कर शासकीय कार्य में बाधा डालने वाले आरोपित को बिल्हा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित ने ग्राम घोघरा में ड्यूटी के दौरान आरोपित ने शिक्षक के साथ अभद्रता करते हुए मारपीट की थी।

शिक्षक की रिपोर्ट पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपित को हिरासत में लेकर कार्रवाई कर रही है।

दो मई की है घटना

बिल्हा थाना प्रभारी तोपसिंह नवरंग ने बताया कि शिक्षक नेतराम पैकरा कसडोल जिला बलौदाबाजार के निवासी हैं। दो मई 2026 को ग्राम घोघरा में जनगणना कार्य कर रहे थे। इसी दौरान स्थानीय निवासी निर्मल कुमार कांत वहां पहुंचा और प्रार्थी से तुम कौन हो, यहां क्या करने आए हो कहते हुए विवाद करने लगा। विवाद इतना बढ़ा कि आरोपित ने शासकीय कार्य में बाधा डालते हुए शिक्षक के साथ मारपीट शुरू कर दी।

बिल्हा थाने में दर्ज कराई शिकायत

पीड़ित शिक्षक ने बिल्हा थाने पहुंचकर मामले की शिकायत दर्ज कराई थी। घटना की गंभीरता को देखते हुए बिल्हा पुलिस ने आरोपित निर्मल कुमार कांत (31) को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में आरोपित ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

जनगणना कार्य में लगे शिक्षक से मारपीट की शिकायत पर तत्काल प्राथमिकी दर्ज की गई थी। शासकीय कार्य में बाधा उत्पन्न करने वाले आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया है। आन ड्यूटी कर्मचारियों से बदसलूकी करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

तोपसिंह नवरंग, थाना प्रभारी बिल्हा



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

बिलासपुर एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए शाम की फ्लाइट शुरू, पहले ही दिन 80% बुकिंग पूरी; किराया आसमान पर

May 7, 2026

बिलासपुर में पथरी के ऑपरेशन के बाद पुलिस कांस्टेबल की मौत पर बवाल, चार घंटे नहीं पहुंचे डॉक्टर; मजिस्ट्रीयल जांच के आदेश

May 7, 2026

‘मौसेरी बहन से शादी हिंदू मैरिज एक्ट में अवैध…’, CG हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, कहा- कोई भी प्रथा कानून से ऊपर नहीं

May 7, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13783/159
samvad add RO. Nu. 13783/159
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

069707
Views Today : 10
Views Last 7 days : 563
Views Last 30 days : 3688
Total views : 90751
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.