Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » जगतगुरु रामभद्राचार्य ने चरणदास महंत को दी चुनौती:बोले- मेरे जगतगुरु होने का परीक्षण कर लें, हर कसौटी पर खरा हूं, जानिए और क्या-क्या कहा?
Breaking News

जगतगुरु रामभद्राचार्य ने चरणदास महंत को दी चुनौती:बोले- मेरे जगतगुरु होने का परीक्षण कर लें, हर कसौटी पर खरा हूं, जानिए और क्या-क्या कहा?

By adminMay 26, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
8d435f99 a24d 4bd2 a03a bbb5fa440eff 1779773955673
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



8d435f99 a24d 4bd2 a03a bbb5fa440eff 1779773955673
चिरमिरी में चल रही श्रीराम कथा के दौरान जगतगुरु रामभद्राचार्य ने नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत के बयान पर पलटवार किया है। महंत ने रामभद्राचार्य को ‘न जगतगुरु, न गांव का गुरु’ और ‘भाजपा का प्रचारक’ बताया था। इसके जवाब में जगतगुरु ने व्यासपीठ से महंत को खुली चुनौती दी। लाल बहादुर शास्त्री स्टेडियम में हजारों श्रद्धालुओं की मौजूदगी में जगतगुरु रामभद्राचार्य ने कहा कि ‘मेरे जगतगुरु होने का पूर्ण परीक्षण कर लें, मैं हर कसौटी पर खरा हूं।’ उन्होंने बताया कि जगतगुरु बनने के लिए शास्त्रों में निर्धारित मापदंड होते हैं, जिसमें तीन ग्रंथों पर भाष्य लिखना अनिवार्य है। उन्होंने दावा किया कि सभी अखाड़ों और संत समाज ने उन्हें मान्यता दी है। रामभद्राचार्य ने आगे कहा कि वह ‘ऐसे-वैसे जगतगुरु नहीं’ हैं और 22 भाषाओं में धारा प्रवाह बोल सकते हैं। जिन्हें राम से प्रेम करने वालों से दिक्कत है, उन्हें मिर्ची लग रही उन्होंने कांग्रेस और पुराने घटनाक्रमों पर भी निशाना साधा। जगतगुरु ने कहा, ‘जिन्हें राम से प्रेम करने वालों से दिक्कत है, उन्हें मिर्ची लग रही है। जो राम जी से प्रेम करेगा उसे मेरा आशीर्वाद मिलेगा।’ निहत्थे रामभक्तों पर गोलियां तक चलवाई गई थी रामजन्मभूमि आंदोलन का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि, ‘वो दिन मत भूलिए जब निहत्थे रामभक्तों पर लाठियां ही नहीं, गोलियां तक चलवाई गई थीं। हम रामजन्मभूमि के लिए महीनों जेल में रहे, आपने क्या किया उसका जवाब दीजिए।’ देश को गर्त में किसने पहुंचाय, जवाब दें जगतगुरु ने देश विभाजन का मुद्दा उठाते हुए पूछा, ‘देश को गर्त में किसने पहुंचाया, देश का विभाजन किसने करवाया, देश को टुकड़ों में किसने बांटा, इसका जवाब भी देना होगा।’ जगतगुरु के इन बयानों के दौरान पूरा स्टेडियम ‘जय श्रीराम’ के नारों से गूंज उठा। भक्तों ने हाथ उठाकर समर्थन जताया। चिरमिरी की यह श्रीराम कथा अब धार्मिक आयोजन से आगे बढ़कर राजनीतिक और वैचारिक संग्राम का केंद्र बनती दिख रही है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

बलरामपुर में ईंट भट्ठे पर ट्रैक्टर पलटा:तीन नाबालिग मजदूर गंभीर घायल, बालश्रम पर उठे सवाल

May 26, 2026

बस्तर में अफीम की तस्करी करते भिलाई का आरोपी गिरफ्तार:ग्राहक का इंतजार कर रहा था, बस ड्राइवर की आड़ में तस्करी, पुलिस ने दबोचा

May 26, 2026

'खाद, बीज वितरण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं':बिलासपुर कलेक्टर ने कहा- हर दिन समीक्षा होगी; जल संरक्षण पर विशेष अभियान

May 26, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13783/159
samvad add RO. Nu. 13783/159
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

072061
Views Today : 197
Views Last 7 days : 1999
Views Last 30 days : 5088
Total views : 94805
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.