Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » छत्तीसगढ़ शराब घोटाला…ED ने 1200 करोड़ की संपत्तियां अटैच की:अनवर ढेबर की 'ढेबर-सिटी' और गोवा का 'वेस्टइन होटल' भी शामिल, भाटिया–निखिल, भुनेश्वर-प्रबीर भी आरोपी
Breaking News

छत्तीसगढ़ शराब घोटाला…ED ने 1200 करोड़ की संपत्तियां अटैच की:अनवर ढेबर की 'ढेबर-सिटी' और गोवा का 'वेस्टइन होटल' भी शामिल, भाटिया–निखिल, भुनेश्वर-प्रबीर भी आरोपी

By adminJune 1, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
gifs 41751679670 1780326761
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



gifs 41751679670 1780326761
छत्तीसगढ़ की बहुचर्चित शराब घोटाला मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई की है। ईडी ने करीब 1200 करोड़ रुपए मूल्य की संपत्तियों को अस्थायी रूप से कुर्क (अटैच) किया है। इसमें अनवर ढेबर की ‘ढेबर-सिटी’ और गोवा का ‘वेस्टइन होटल’ भी शामिल है। ईडी के रायपुर जोनल कार्यालय ने 28 मई को धन शोधन निवारण अधिनियम (PMLA) के तहत तीन अस्थायी कुर्की आदेश जारी किए। कुर्क संपत्तियों की डीड वैल्यू करीब 200 करोड़ रुपए, जबकि बाजार मूल्य 1000 करोड़ रुपए से अधिक बताया गया है। सिंडिकेट का संचालन करते थे ढेबर–टुटेजा ईडी के अनुसार, आर्थिक अपराध अन्वेषण शाखा (EOW) और एसीबी रायपुर की FIR के आधार पर हुई जांच में सामने आया कि, साल 2019 से 2023 के बीच एक संगठित शराब सिंडिकेट ने आबकारी व्यवस्था में हेरफेर कर 2883 करोड़ रुपए से अधिक की अपराध आय अर्जित की। जांच एजेंसी का दावा है कि, इस सिंडिकेट का संचालन अनवर ढेबर और सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी अनिल टुटेजा के नेतृत्व में किया जा रहा था। रायपुर में जमीनें, बेनामी संपत्तियां भी कुर्क पहले कुर्की आदेश में विकास अग्रवाल और अनवर ढेबर से जुड़ी अचल संपत्तियों को अटैच किया गया है। ईडी के मुताबिक, विकास अग्रवाल सिंडिकेट के वित्तीय प्रबंधन की जिम्मेदारी संभालता था। डिस्टिलरियों और FL-10A लाइसेंसधारकों से कमीशन की रकम जुटाकर सिंडिकेट तक पहुंचाता था। इस कार्रवाई के तहत रायपुर स्थित ढेबर सिटी होम्स के कई भूखंडों के अलावा विभिन्न शेल कंपनियों के नाम पर खरीदी गई जमीनों को भी कुर्क किया गया है। इन संपत्तियों का मूल्य करीब 30 करोड़ रुपए बताया गया है। शराब घोटाले के पैसे से खरीदा गया गोवा का होटल दूसरे कुर्की आदेश में उत्तर गोवा के अंजुना स्थित प्रीमियम होटल ‘वेस्टइन गोवा’ को अटैच किया गया है। होटल पैसिफिका होटल्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के नाम पर है। ईडी का दावा है कि करीब 110 करोड़ रुपए की लागत से खरीदी गई यह संपत्ति शराब घोटाले से प्राप्त बेहिसाबी कैश से खरीदी गई थी। जांच में चैतन्य बघेल के निर्देश पर कैश के परिवहन का भी उल्लेख किया गया है। तीन कंपनियों के खाते और निवेश जब्त तीसरे आदेश के तहत ओम साई बेवरेजेस, दिशिता वेंचर्स और नेक्सजेन पावर इंजीटेक प्राइवेट लिमिटेड के बैंक खाते, शेयर और म्यूचुअल फंड अटैच किए गए हैं। ईडी का आरोप है कि, इन कंपनियों को अपने मुनाफे का 50 से 60 प्रतिशत हिस्सा सिंडिकेट को देने के लिए मजबूर किया जाता था। इससे करीब 51 करोड़ रुपए की अवैध कमाई हुई। चार नए आरोपी नामजद ईडी ने रायपुर की विशेष PMLA अदालत में छठी पूरक अभियोजन शिकायत भी दाखिल की थी। इसमें कारोबारी विजय भाटिया, टी. भुनेश्वर राव, प्रबीर शर्मा और निखिल चंद्राकर को आरोपी बनाया गया है। ईडी के अनुसार प्रबीर शर्मा सिंडिकेट के लिए करोड़ों रुपए कैश परिवहन करता था, जबकि विजय भाटिया का ओम साई बेवरेजेस में बेनामी हिस्सेदारी से संबंध सामने आया है। चार नए आरोपियों के जुड़ने के बाद शराब घोटाले से जुड़े पीएमएलए मामले में आरोपियों की संख्या बढ़कर 85 हो गई है। ईडी ने स्पष्ट किया है कि मामले की जांच अभी जारी है और आने वाले दिनों में और भी बड़े खुलासे हो सकते हैं।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

नेशनल हाईवे पर जेसीबी से बिछाया डामर, भड़के कांग्रेसी:सड़क मरम्मत में तकनीकी अनदेखी का आरोप, 5 को करेंगे चक्काजाम

June 1, 2026

जशपुर पुलिस को मिले 13 नए प्रशिक्षु उप निरीक्षक:विभिन्न थानों में सीखेंगे फील्ड पुलिसिंग और अपराध जाँच की बारीकियां

June 1, 2026

अमित जोगी के नाम पर 'फर्जी' पोस्टर वायरल:बकरीद की बधाई में लगाई गाय की तस्वीर; JCCJ प्रदेश अध्यक्ष बोले-छवि खराब करने की साजिश,FIR दर्ज

June 1, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13783/159
samvad add RO. Nu. 13783/159
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

072722
Views Today : 334
Views Last 7 days : 1823
Views Last 30 days : 5686
Total views : 96245
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.