![]()
जशपुर पुलिस को छत्तीसगढ़ पुलिस मुख्यालय, नवा रायपुर अटल नगर से 13 नए प्रशिक्षु उप निरीक्षक आवंटित किए गए हैं। इन अधिकारियों को जिला स्तरीय व्यावहारिक एवं मैदानी प्रशिक्षण के लिए जिले के विभिन्न थानों में पदस्थ किया गया है। डीआईजी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह ने इस संबंध में आदेश जारी कर प्रशिक्षण की विस्तृत रूपरेखा तय की है। प्रशिक्षु उप निरीक्षक अब जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में रहकर पुलिस कार्यप्रणाली, कानून-व्यवस्था, अपराध विवेचना और जनसंपर्क से जुड़े कार्यों का व्यावहारिक प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे। उन्हें अनुभवी पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों के मार्गदर्शन में वास्तविक परिस्थितियों में काम करने का अवसर मिलेगा। पुलिसिंग के हर पहलू की मिलेगी ट्रेनिंग प्रशिक्षण का उद्देश्य नव नियुक्त अधिकारियों को कानून-व्यवस्था संधारण, अपराध जांच, सामुदायिक पुलिसिंग, पुलिस प्रशासन और फील्ड पुलिसिंग की बारीकियों से अवगत कराना है। प्रशिक्षण के दौरान उन्हें बीट व्यवस्था, संत्री ड्यूटी, रात्रि गश्त, सिटी पेट्रोलिंग, मुलजिम पेशी, मालखाना प्रबंधन, कोर्ट कार्यवाही और थाना संचालन की जिम्मेदारियों का व्यवहारिक अनुभव कराया जाएगा। इन थानों में हुई तैनाती जारी आदेश के अनुसार— मासिक रिपोर्ट से होगी मॉनिटरिंग नेताजी सुभाषचंद्र बोस राज्य पुलिस अकादमी, चंदखुरी द्वारा निर्धारित प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत सभी प्रशिक्षुओं की प्रगति का नियमित मूल्यांकन किया जाएगा। इसके लिए संबंधित थाना प्रभारियों को मासिक अटैचमेंट रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं। एसएसपी बोले- व्यवहारिक प्रशिक्षण ही सफलता की आधारशिला डीआईजी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह ने कहा कि व्यवहारिक प्रशिक्षण किसी भी पुलिस अधिकारी के पेशेवर विकास की आधारशिला होता है। इससे अधिकारियों की नेतृत्व क्षमता, कार्यकुशलता और निर्णय लेने की क्षमता विकसित होती है। उन्होंने विश्वास जताया कि यह प्रशिक्षण प्रशिक्षु उप निरीक्षकों को संवेदनशील, जवाबदेह, सक्षम और कर्तव्यनिष्ठ पुलिस अधिकारी बनने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा, जिससे वे भविष्य में आमजन की अपेक्षाओं के अनुरूप बेहतर पुलिस सेवाएं दे सकेंगे।
<
