![]()
जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जेसीसीजे) के प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी के नाम से सोशल मीडिया पर एक कथित बकरीद (ईद-उल-अजहा) शुभकामना पोस्टर वायरल होने के बाद विवाद खड़ा हो गया है। इस मामले में गौरेला थाना में एफआईआर दर्ज की गई है। वायरल पोस्टर में शरारती तत्वों की तरफ से छेड़छाड़ कर बकरा और गाय की तस्वीर (सिल्हूट) लगा दी गई थी। अमित जोगी ने इस पर अपनी सफाई पेश करते हुए स्पष्ट किया कि उनके आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट से ऐसी कोई भी विवादित पोस्ट साझा नहीं की गई है। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ असामाजिक और विरोधी तत्वों ने उनकी मूल पोस्ट के साथ छेड़छाड़ कर यह फर्जी पोस्टर वायरल किया है। इसका मकसद उनकी सामाजिक और राजनीतिक छवि को धूमिल करना, जनता के बीच भ्रम और सामाजिक वैमनस्य फैलाना है। इनके संचालकों पर FIR इस गंभीर मामले को लेकर अमित जोगी ने गौरेला थाना में एक लिखित आवेदन देकर शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने अज्ञात फेसबुक यूआरएल धारक और “Chhattisgarhi Chaupal – छत्तीसगढ़िया चौपाल” फेसबुक पेज के संचालकों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। मीडिया प्लेटफॉर्म से पोस्ट हटवाने की मांग पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 196, 197, 336(2), 336(3), 356, 356(2) और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम (IT Act) की धारा 66D व 67 के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। अमित जोगी ने साइबर सेल के माध्यम से दोषियों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त दंडात्मक कार्रवाई करने और इस भ्रामक पोस्ट को तत्काल सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से हटवाने की मांग की है।
<
