Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » नेशनल हाईवे पर जेसीबी से बिछाया डामर, भड़के कांग्रेसी:सड़क मरम्मत में तकनीकी अनदेखी का आरोप, 5 को करेंगे चक्काजाम
Breaking News

नेशनल हाईवे पर जेसीबी से बिछाया डामर, भड़के कांग्रेसी:सड़क मरम्मत में तकनीकी अनदेखी का आरोप, 5 को करेंगे चक्काजाम

By adminJune 1, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
whatsapp image 2026 06 01 at 213411 1780329956
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



whatsapp image 2026 06 01 at 213411 1780329956
नेशनल हाईवे 343, अंबिकापुर-रामानुजगंज मुख्य मार्ग में सड़क मरम्मत के कार्य में जेसीबी से डामरीकरण कराने का मामला सामने आया है। नेशनल हाईवे के ठेकेदार ने हॉट मिक्स मटेरियल बिछाने की मशीन के बजाये डामर मिक्स सड़क पर गिरवाकर जेसीबी से फैला दिया। सड़क मरम्मत में अनदेखी को लेकर कांग्रेस ने 5 जून को चक्काजाम की चेतावनी दी है। नेशनल हाईवे 343 निर्माणाधीन है। इसका निर्माण कार्य धीमी गति से किया जा रहा है। ठेकेदार द्वारा बारिश के पूर्व सड़क को चलने लायक बनाने के लिए मरम्मत का कार्य कराया जा रहा है। सोमवार को नेशनल हाईवे के ठेकेदार ने हॉट मिक्स मटेरियल सड़क पर गिराया और जेसीबी से इसे फैलाया गया। इसे लेकर लोगों में आक्रोश है। कांग्रेस ने दी चक्काजाम की चेतावनी
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी राजपुर के अध्यक्ष नीरज तिवारी सहित कांग्रेसियों ने एसडीएम राजपुर को ज्ञापन सौंपकर राष्ट्रीय राजमार्ग-343 में राजपुर नगर क्षेत्र में किए जा रहे पेंच रिपेयरिंग कार्य की गुणवत्ता एवं तकनीकी मानकों की जांच कराने की मांग की है। साथ ही 5 जून को चक्काजाम की चेतावनी दी है। कांग्रेसियों ने ज्ञापन में बताया है कि एनएच-343 की स्थिति पिछले लगभग दो वर्षों से अत्यंत जर्जर बनी हुई है। सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढों एवं क्षतिग्रस्त हिस्सों के कारण आम नागरिकों, व्यापारियों तथा राहगीरों को लगातार परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सड़क के नव निर्माण का कार्य अक्टूबर माह से प्रारंभ होने के बावजूद ठेकेदार की धीमी कार्यप्रणाली के कारण अब तक कार्य पूर्ण नहीं हो सका है। वर्तमान में बरसात पूर्व कराए जा रहे पेंच रिपेयरिंग कार्य में निर्धारित तकनीकी मानकों एवं गुणवत्ता के अनुरूप न होकर जेसीबी मशीन के माध्यम से मनमाने ढंग से किया जा रहा है, जिससे सड़क की गुणवत्ता प्रभावित होने की आशंका है। कांग्रेस ने चेतावनी दी है कि यदि समय रहते आवश्यक कार्रवाई नहीं की गई और कार्य में सुधार नहीं हुआ, तो जनहित में दिनांक 5 जून शुक्रवार को दोपहर 12 बजे राजपुर के नवकी मोड़ पर धरना-प्रदर्शन एवं सांकेतिक चक्काजाम किया जाएगा। ज्ञापन सौंपने के दौरान कांग्रेस जिला प्रवक्ता सुनील सिंह अधिवक्ताए जितेन्द्र गुप्ता सहित कांग्रेसी कार्यकर्त्ता मौजूद रहे।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

कांकेर के चारामा उपचुनाव में 92% मतदान:490 मतदाताओं ने डाले वोट, कांग्रेस और भाजपा के बीच सीधा मुकाबला

June 1, 2026

छत्तीसगढ़ शराब घोटाला…ED ने 1200 करोड़ की संपत्तियां अटैच की:अनवर ढेबर की 'ढेबर-सिटी' और गोवा का 'वेस्टइन होटल' भी शामिल, भाटिया–निखिल, भुनेश्वर-प्रबीर भी आरोपी

June 1, 2026

जशपुर पुलिस को मिले 13 नए प्रशिक्षु उप निरीक्षक:विभिन्न थानों में सीखेंगे फील्ड पुलिसिंग और अपराध जाँच की बारीकियां

June 1, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13783/159
samvad add RO. Nu. 13783/159
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

072722
Views Today : 334
Views Last 7 days : 1823
Views Last 30 days : 5686
Total views : 96245
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.