Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव का शुभारंभ, प्रधानमंत्री ने माओवाद और सामाजिक न्याय पर विपक्ष को घेरा
Breaking News

छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव का शुभारंभ, प्रधानमंत्री ने माओवाद और सामाजिक न्याय पर विपक्ष को घेरा

By adminNovember 1, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
01 11 2025 pm modi rajat jayanti 2025111 17249
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


प्रधानमंत्री मोदी ने रायपुर में छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव का शुभारंभ कर दिया है। इस दौरान प्रधानमंत्री ने पीएम आवास योजना के 5 लाभार्थियों को चाभी सौंपी। इस दौरान प्रधानमंत्री ने माओवाद और सामाजिक न्याय को लेकर विपक्ष पर निशाना साधा है।

Publish Date: Sat, 01 Nov 2025 05:22:00 PM (IST)

Updated Date: Sat, 01 Nov 2025 05:25:08 PM (IST)

छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव का शुभारंभ, प्रधानमंत्री ने माओवाद और सामाजिक न्याय पर विपक्ष को घेरा
छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव का शुभारंभ

नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर। छत्तीसगढ़ के स्थापना दिवस (1 नवंबर) के रजत महोत्सव के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राज्य को कई सौगातें दीं और एक विशाल जनसभा को संबोधित किया। प्रधानमंत्री ने छत्तीसगढ़ी भाषा में “जम्मो भाई-बहनी, लइका, सियान मन ल हाथ जोड़ के जय जोहर” कहकर अपने भाषण की शुरुआत की, जिससे स्थानीय लोगों के बीच गहरा जुड़ाव पैदा हुआ।

पीएम आवास के 5 हितग्राहियों को चाबियां

कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने पीएम आवास योजना के पांच लाभार्थियों को प्रतीकात्मक रूप से आवास की चाबियां सौंपी। इस मौके पर उन्होंने गरीब कल्याण पर अपनी सरकार के फोकस को दोहराया।

naidunia_image

‘सामाजिक न्याय’ पर विपक्ष को घेरा

अपने भाषण के दौरान प्रधानमंत्री ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ अब माओवाद के आतंक से मुक्त हो रहा है। उन्होंने कुछ राजनीतिक दलों पर दिखावा करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा ‘कुछ लोग संविधान की किताब हाथ में रखकर दिखावा करते हैं। आपके साथ छलावा करते हैं। सामाजिक न्याय के नाम पर घड़ियाली आंसू बहाते हैं। वे लोग आपके साथ दशकों तक अन्याय किया।’

गरीब कल्याण पर सरकार का फोकस

पीएम मोदी ने अपनी सरकार की प्राथमिकताओं को गिनाते हुए कहा कि उनकी सरकार ने मूलभूत सुविधाओं पर विशेष ध्यान दिया है। “हमारी सरकार ने गरीब की दवाई, गरीब की कमाई, गरीब की पढ़ाई, गरीब की सिंचाई सुविधा पर बहुत फोकस किया।” प्रधानमंत्री ने यह भी उल्लेख किया कि छत्तीसगढ़ को लोकतंत्र का नया मंदिर (नई विधानसभा) मिल गया है। साथ ही उन्होंने कहा कि यहां आने से पहले उन्हें जनजातीय संग्रहालय राष्ट्र को समर्पित करने का अवसर मिला।

यह भी पढ़ें- प्रधानमंत्री मोदी ने अपने भाषण में किया मुरिया दरबार का जिक्र, जानिए क्या है 150 साल पहले शुरू हुई इस परंपरा का इतिहास

सीएम साय ने किया आभार व्यक्त

प्रधानमंत्री के आगमन से पहले मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सभा को संबोधित किया। उन्होंने राज्य निर्माण में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के योगदान को याद किया और वर्तमान नेतृत्व की सराहना की। उन्होंने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी ने छत्तीसगढ़ का निर्माण किया। अब वर्तमान प्रधानमंत्री मोदी प्रदेश को संवार रहे हैं। सीएम साय ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी ने इससे पहले भी राज्य के कोने-कोने का दौरा किया था।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

कुएं से निकलते ही ग्रामीणों की तरफ दौड़ा तेंदुआ,VIDEO:जान बचाने तालाब में कूदे लोग, बिना ट्रेंकुलाइज किए रेस्क्यू, 20 गांवों में धारा 163 लागू

May 9, 2026

पुलिया निर्माण धीमा होने से आवागमन प्रभावित

May 9, 2026

20 साल में चौथी बार शनिवार को शनि जयंती, कई शुभ संयोग बने

May 9, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13783/159
samvad add RO. Nu. 13783/159
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

069819
Views Today : 22
Views Last 7 days : 306
Views Last 30 days : 3567
Total views : 90865
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.