Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » छत्तीसगढ़ में UCC का वक्फ बोर्ड ने किया समर्थन, डॉ. सलीम राज बोले- देश संविधान से चलेगा, शरीयत से नहीं
Breaking News

छत्तीसगढ़ में UCC का वक्फ बोर्ड ने किया समर्थन, डॉ. सलीम राज बोले- देश संविधान से चलेगा, शरीयत से नहीं

By adminApril 16, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
15 04 2026 waqf board chairman salim raj
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


छत्तीसगढ़ राज्य वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. सलीम राज ने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक में ‘समान नागरिक संहिता’ (UCC) लागू …और पढ़ें

Publish Date: Wed, 15 Apr 2026 06:18:09 PM (IST)Updated Date: Wed, 15 Apr 2026 06:18:09 PM (IST)

छत्तीसगढ़ में UCC का वक्फ बोर्ड ने किया समर्थन, डॉ. सलीम राज बोले- देश संविधान से चलेगा, शरीयत से नहीं
डॉ. सलीम राज ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का जताया आभार।

HighLights

  1. छत्तीसगढ़ में UCC का वक्फ बोर्ड ने किया समर्थन।
  2. वक्फ बोर्ड अध्यक्ष ने किया समान नागरिक संहिता का समर्थन।
  3. डॉ. सलीम राज ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का जताया आभार।

नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. सलीम राज ने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक में ‘समान नागरिक संहिता’ (UCC) लागू करने के निर्णय का स्वागत किया है। उन्होंने इस निर्णय पर मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय एवं उनके पूरे मंत्रिमंडल का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए उनका अभिनंदन किया है।

संविधान से चलेगा देश, शरीयत से नहीं

डॉ. सलीम राज ने कहा कि अब वह समय नहीं रहा जब देश किसी खास विचारधारा या तुष्टीकरण की राजनीति से चले। उन्होंने स्पष्ट किया कि देश केवल और केवल संविधान से चलेगा, न कि किसी शरीयत या व्यक्तिगत कानून से।

यही हमारे लोकतंत्र की असली ताकत है। डॉ. राज ने कहा कि समान नागरिक संहिता का समर्थन करना हर नागरिक का कर्तव्य है ताकि समाज में समानता और विकास का मार्ग प्रशस्त हो सके। यह किसी धर्म के खिलाफ नहीं, बल्कि राष्ट्र की एकता के पक्ष में है।

वोट बैंक की राजनीति पर प्रहार

उन्होंने पुरानी सरकारों पर निशाना साधते हुए कहा कि लंबे समय तक समुदायों के बीच भ्रम और भय पैदा कर वोट बैंक की राजनीति की गई। लेकिन अब प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेश ‘सबका साथ, सबका विकास’ के मंत्र पर आगे बढ़ रहा है।

सामाजिक मजबूती का आधार

डॉ. सलीम राज ने मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना का उदाहरण देते हुए कहा कि जिस तरह प्रदेश में सभी धर्मों के लोग अपने-अपने रीति-रिवाजों के साथ एक ही मंडप के नीचे सरकारी योजनाओं का लाभ ले रहे हैं, उसी तरह ‘समान नागरिक संहिता’ भी सामाजिक ताने-बाने को और मजबूत करेगी।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

रायपुर में मोदी–साय की गारंटी बीजेपी विधायकों ने की फेल:विधायक निधि फंड से ज्यादा भुगतान पर कांग्रेस उठाए सवाल, बोले विकास चल रहा कागजों में

June 25, 2026

Bilaspur Woman Suspicious Death | Husband Suicide Claim, Family Murder Charge

June 25, 2026

बिलासपुर में पत्नी पर पेट्रोल डालकर लगाई आग:अफेयर के शक में जिंदा जलाने की कोशिश, शोर मचाने पर लोगों ने बचाई जान, पति फरार

June 25, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

075517
Views Today : 605
Views Last 7 days : 2502
Views Last 30 days : 10464
Total views : 105072
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.