Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » छत्तीसगढ़ में सरकारी विभागों में सीधी भर्ती के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता के नए मापदंड तय, पढ़ें कैसे होगी अब भर्ती
Breaking News

छत्तीसगढ़ में सरकारी विभागों में सीधी भर्ती के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता के नए मापदंड तय, पढ़ें कैसे होगी अब भर्ती

By adminDecember 28, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
28 12 2025 oprater
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर। राज्य सरकार ने सभी सरकारी विभागों और कार्यालयों में सीधी भर्ती के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता के नए मापदंड तय कर दिए हैं। सरकार द्वारा जारी नए निर्देशों के अनुसार, अब शीघ्रलेखक, डाटा एंट्री ऑपरेटर समेत पांच प्रमुख पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवार का 12वीं पास होना अनिवार्य कर दिया गया है। इससे पहले की योग्यताओं में बदलाव करते हुए यह निर्णय लिया गया है।

चतुर्थ श्रेणी की भर्ती के नियमों में भी बदलाव

सिर्फ क्लर्क स्तर ही नहीं, बल्कि चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों की भर्ती के नियमों में भी बदलाव किया गया है। ड्राइवर, चपरासी और चौकीदार के पदों के लिए न्यूनतम योग्यता आठवीं पास होगी। गौरतलब है कि पहले ड्राइवर के पद पर भर्ती के लिए पांचवीं पास उम्मीदवार भी पात्र माने जाते थे, जिसे अब बढ़ा दिया गया है।

पदानुसार तय की गई तकनीकी योग्यता

सामान्य 12वीं पास होने के अलावा, विशिष्ट पदों के लिए तकनीकी दक्षता (स्किल) के भी कड़े नियम तय किए गए हैं, जो इस प्रकार हैं।

शीघ्रलेखक :

12वीं पास होने के साथ मान्यता प्राप्त मंडल या संस्था से हिंदी/अंग्रेजी शीघ्रलेखन परीक्षा पास होना चाहिए। साथ ही शीघ्रलेखन की गति 100 शब्द प्रति मिनट होनी चाहिए।

डाटा एंट्री/कंप्यूटर ऑपरेटर :

12वीं पास के साथ मान्यता प्राप्त संस्था से डाटा एंट्री ऑपरेटर/प्रोग्रामिंग में एक वर्षीय डिप्लोमा होना चाहिए। इसके अलावा, हिंदी और अंग्रेजी टाइपिंग में 8,000 की डिप्रेशन प्रति घंटा की गति अनिवार्य है। इसके लिए कौशल परीक्षा ली जाएगी।

स्टेनो टाइपिस्ट:

12वीं पास और हिंदी शीघ्रलेखन में 60 शब्द प्रति मिनट की गति। साथ ही डाटा एंट्री/प्रोग्रामिंग में एक वर्षीय डिप्लोमा होना आवश्यक है। गति के लिए कौशल परीक्षा भी होगी।

यह भी पढ़ें- छत्तीसगढ़ सरकार ने किया बड़ा बदलाव, मेडिकल पीजी में प्रवेश के लिए मूल निवास आरक्षण समाप्त

सहायक ग्रेड-3:

12वीं पास के साथ डाटा एंट्री/प्रोग्रामिंग में एक वर्षीय डिप्लोमा। कंप्यूटर पर हिंदी टाइपिंग में 5,000 की-डिप्रेशन प्रति घंटा की गति होनी चाहिए, जिसकी कौशल परीक्षा ली जाएगी।

राज्य सरकार ने स्पष्ट किया है कि भविष्य में होने वाली सभी सीधी भर्तियां इन्हीं नए मापदंडों के आधार पर की जाएंगी।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

नीट पेपर लीक पर कांग्रेस ने केंद्र सरकार को घेरा:छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ का आरोप, केंद्रीय मंत्री से इस्तीफे की मांग

June 26, 2026

जिला अस्पताल में संदिग्धों पर सख्ती, अधीक्षक ने दिए आदेश:मरीजों को गुमराह कर निजी अस्पताल ले जाने वालों पर रखी जाएगी नजर

June 26, 2026

बलौदाबाजार के खर्वे में 8 लोगों की संदिग्ध मौत मामला:विधायक संदीप साहू ने सीबीआई जांच की मांग की, गृहमंत्री को सौंपा पत्र

June 26, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

076163
Views Today : 755
Views Last 7 days : 3561
Views Last 30 days : 11393
Total views : 106198
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.