Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » छत्तीसगढ़ में युवा कांग्रेस चुनाव की तैयारी तेज:सदस्यता अभियान से शुरुआत, फीस में इजाफा, उम्र के आधार पर अध्यक्ष का चयन
Breaking News

छत्तीसगढ़ में युवा कांग्रेस चुनाव की तैयारी तेज:सदस्यता अभियान से शुरुआत, फीस में इजाफा, उम्र के आधार पर अध्यक्ष का चयन

By adminMay 6, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
image 1778050396
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



image 1778050396
छत्तीसगढ़ में भारतीय युवा कांग्रेस के संगठनात्मक चुनाव को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। प्रदेश अध्यक्ष, जिला अध्यक्ष सहित कई पदों पर नई टीम चुनने की प्रक्रिया जल्द शुरू होगी। मौजूदा प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा का कार्यकाल तीन साल से अधिक हो चुका है, ऐसे में संगठन बदलाव की ओर बढ़ रहा है। चुनाव से पहले मई-जून में सदस्यता अभियान चलाया जाएगा, जो पूरी प्रक्रिया का आधार बनेगा। इस बार सदस्यता शुल्क बढ़ाकर 75 रुपए कर दिया गया है, जो पहले 50 रुपए था। संगठन का लक्ष्य अधिक से अधिक युवाओं को जोड़ना है। डिजिटल प्रक्रिया, ब्लॉक स्तर तक चुनाव भारतीय युवा कांग्रेस की इलेक्शन टीम जल्द रायपुर पहुंचकर पूरी प्रक्रिया की निगरानी करेगी। इस बार चुनाव को ब्लॉक स्तर तक ले जाया जा रहा है। सदस्यता से लेकर मतदान तक पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन होगी, जिससे पारदर्शिता बढ़ाने का दावा है। दो चरणों में होगा चयनचुनाव प्रक्रिया दो चरणों में पूरी होगी। पहले वोटिंग कराई जाएगी, उसके बाद इंटरव्यू होगा। अंतिम चयन आला अधिकारी करेंगे। बताया जा रहा है कि अध्यक्ष पद के लिए उम्र भी अहम फैक्टर होगी। 1989, 1990 और 1991 आयु वर्ग के दावेदारों पर खास फोकस है। पिछली बार 11 लाख सदस्य, इस बार और ज्यादा की उम्मीद प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा के मुताबिक, पिछली बार 11 लाख से अधिक सदस्य जुड़े थे। इस बार भी बड़ी संख्या में युवाओं के शामिल होने की संभावना है। दावेदारों की लंबी सूची, कई नए चेहरे प्रदेशभर में दावेदार सक्रिय हो चुके हैं। संभावित नामों में अनिमेष सिंह, हनी बग्गा, शैलेंद्र बंजारे, हर्षिता बघेल, मनहण वर्मा, सत्येंद्र चेलक और प्रशांत बोगड़े के नाम सामने आ रहे हैं। इसके अलावा पहले से चर्चा में रहे भावेश शुक्ला, आदिल खेरानी, आदित्य भगत, निखिल कांत साहू और संदीप वोरा भी रेस में बताए जा रहे हैं। कुल मिलाकर, इस बार का चुनाव संगठन के लिए अहम माना जा रहा है, जहां सदस्यता, डिजिटल वोटिंग और नए चेहरे मिलकर मुकाबले को दिलचस्प बना सकते हैं।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

कुएं से निकलते ही ग्रामीणों की तरफ दौड़ा तेंदुआ,VIDEO:जान बचाने तालाब में कूदे लोग, बिना ट्रेंकुलाइज किए रेस्क्यू, 20 गांवों में धारा 163 लागू

May 9, 2026

पुलिया निर्माण धीमा होने से आवागमन प्रभावित

May 9, 2026

20 साल में चौथी बार शनिवार को शनि जयंती, कई शुभ संयोग बने

May 9, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13783/159
samvad add RO. Nu. 13783/159
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

069819
Views Today : 22
Views Last 7 days : 306
Views Last 30 days : 3567
Total views : 90865
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.