Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » छत्तीसगढ़ में पहली बार होगा आचार्य पदारोहण महोत्सव:71 साल बाद मिलेगी आचार्य की पदवी, 16 से 18 जून तक इंडोर स्टेडियम में जुटेंगे हजारों श्रद्धालु
Breaking News

छत्तीसगढ़ में पहली बार होगा आचार्य पदारोहण महोत्सव:71 साल बाद मिलेगी आचार्य की पदवी, 16 से 18 जून तक इंडोर स्टेडियम में जुटेंगे हजारों श्रद्धालु

By adminMay 25, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
whatsapp image 2026 05 22 at 55742 pm 1 1779693542
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



whatsapp image 2026 05 22 at 55742 pm 1 1779693542
रायपुर में सकल जैन संघ छत्तीसगढ़ एवं अखिल भारतीय खरतरगच्छ श्वेतांबर महासंघ के तत्वावधान में 16 से 18 जून तक बूढ़ा तालाब रोड स्थित इंडोर स्टेडियम में तीन दिवसीय “आचार्य पदारोहण, सहस्त्रावधान एवं तपस्या महोत्सव” आयोजित किया जाएगा। आयोजन समिति के प्रचार प्रभारी अजय मालू ने बताया कि 31 मई को दादाबाड़ी में पत्रिका लेखन कार्यक्रम और गुरु भगवंतों का चतुर्विध संघ मंगल प्रवेश होगा। महोत्सव का मुख्य आकर्षण प्रवर विनय कुशल मुनिजी म.सा. को “आचार्य पदवी” से विभूषित किया जाना रहेगा। बताया जा रहा है कि छत्तीसगढ़ में पहली बार किसी जैन मुनि को आचार्य पदवी प्रदान की जाएगी। मोहनलालजी म.सा. संप्रदाय की परंपरा में 71 वर्षों बाद हो रहे इस आयोजन को लेकर जैन समाज में विशेष उत्साह देखा जा रहा है। तीन दिवसीय महोत्सव में धार्मिक अनुष्ठान, अभिषेक, महापूजन, संवेदना कार्यक्रम और आचार्य पदारोहण विधि आयोजित की जाएगी। 16 जून को वृहद शांतिधारा अभिषेक, 504 जोड़ों द्वारा सूरीमंत्र महापूजन और आदिनाथ पंच कल्याणक पूजा का आयोजन होगा। शाम को परमात्मा भक्ति संध्या आयोजित की जाएगी, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है। मुंबई के प्रसिद्ध कलाकार देंगे जैन भक्ति संगीत की प्रस्तुति 17 जून को 22 आगमों के ज्ञाता 13 वर्षीय बाल ब्रह्मचारी हंसभद्र मुनिजी द्वारा “श्रुत-ज्ञान का चमत्कार सहस्त्रावधान” कार्यक्रम प्रस्तुत किया जाएगा। वहीं शाम को “महावीर सा मुझको बन जाना है” थीम पर मुंबई के प्रसिद्ध कलाकार ऋषभ-संभव जैन भक्ति संगीत की प्रस्तुति देंगे। 18 जून को सुबह 6 बजे से आचार्य पदारोहण विधि प्रारंभ होगी। तप साधना भी आकर्षण का केंद्र महोत्सव में तप साधना भी आकर्षण का केंद्र रहेगी। तप चक्रवर्ती विराग मुनिजी म.सा. 141 उपवास की साधना पूर्ण कर चुके हैं। आयोजन समिति के संरक्षक विधायक राजेश मूणत, अध्यक्ष सुनील पारख, महासचिव अशोक कांकरिया, अशोक बराडिया और कोषाध्यक्ष बसंत झाबक सहित कई पदाधिकारी तैयारियों में जुटे हैं। समिति ने श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

Raigarh Canal Road Protest | Nagar Nigam, Congress Team, Mayor Assurance

May 25, 2026

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में नो एंट्री नियम बेअसर:एक घंटे में गुजरे 18 हाईवा, कार्रवाई नहीं होने से लोगों में नाराजगी

May 25, 2026

सुशासन तिहार के बीच कल होगी साय कैबिनेट की बैठक:मंत्रालय में शाम 6 बजे जुटेंगे मंत्री, विकास-जनहित से जुड़े कई बड़े फैसलों के संकेत

May 25, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13783/159
samvad add RO. Nu. 13783/159
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

071907
Views Today : 111
Views Last 7 days : 2002
Views Last 30 days : 4961
Total views : 94533
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.