गुरु पूर्णिमा पर नरियरा में हुए आयोजन

![]()
भास्कर न्यूज | नरियरा नगर पंचायत नरियरा में गुरु पूर्णिमा दो स्थानों पर श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाई गई। सरस्वती शिशु मंदिर में गुरु-शिष्य परंपरा के तहत विद्यार्थियों ने गुरुजनों का तिलक कर, पुष्प अर्पित कर और चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर गुरु महिमा पर गीत, वंदना और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं। शिक्षकों ने कहा कि गुरु केवल शिक्षा ही नहीं, बल्कि जीवन को सही दिशा भी देता है। वहीं, नाद ब्रह्म संगीत समिति ने नगर के वरिष्ठ साहित्यकार, कवि, संगीत गुरु एवं अभिनेता धनीराम विश्वकर्मा का श्रीफल, पुष्पहार और अंगवस्त्र भेंटकर सम्मान किया। 88 वर्षीय धनीराम विश्वकर्मा ने कहा कि गुरु का दायित्व केवल ज्ञान देना नहीं, बल्कि संस्कार और आत्मविश्वास का प्रकाश फैलाना भी है। कार्यक्रम में संगीत साधकों ने गुरु वंदना, भजन तथा राग बागेश्री और राग रागेश्री की प्रस्तुति देकर गुरु-शिष्य परंपरा का महत्व बताया।
Source link




