Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » छत्तीसगढ़ में गर्मी का कहर जारी, कई शहरों में 44 डिग्री पारा, IMD ने दिया लू का अलर्ट; आंगनबाड़ी केंद्रों का समय बदला
Breaking News

छत्तीसगढ़ में गर्मी का कहर जारी, कई शहरों में 44 डिग्री पारा, IMD ने दिया लू का अलर्ट; आंगनबाड़ी केंद्रों का समय बदला

By adminApril 26, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
25 04 2026 cg weather update imd heatwave
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में गर्मी ने फिर जोर पकड़ लिया है। कई शहरों में तापमान 44 डिग्री के करीब पहुंच गया है। …और पढ़ें

Publish Date: Sat, 25 Apr 2026 07:27:00 AM (IST)Updated Date: Sat, 25 Apr 2026 07:27:00 AM (IST)

Weather Update: छत्तीसगढ़ में गर्मी का कहर जारी, कई शहरों में 44 डिग्री पारा, IMD ने दिया लू का अलर्ट; आंगनबाड़ी केंद्रों का समय बदला
भीषण गर्मी से झुलसा छत्तीसगढ़ (AI Generated Image)

HighLights

  1. रायपुर में पारा सामान्य से तीन डिग्री ज्यादा
  2. मौसम विभाग ने लू चलने का अलर्ट जारी
  3. आंगनबाड़ी समय घटाकर सुबह 7 से 11 किया

नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर: प्रदेश में गर्मी (CG Heatwave Alert) ने एक बार फिर अपने तेवर कड़े कर लिए हैं। पिछले 24 घंटों में तापमान में करीब दो डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई है, जिससे लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग (IMD Forecast) के अनुसार आने वाले दिनों में राहत की संभावना बेहद कम है।

कई शहरों में 44 डिग्री के पार तापमान

राजनांदगांव प्रदेश का सबसे गर्म शहर रहा, जहां अधिकतम तापमान 44.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं राजधानी रायपुर में पारा 43.4 डिग्री तक पहुंच गया, जो सामान्य से तीन डिग्री अधिक है। इसके अलावा बिलासपुर में 43.6, माना एयरपोर्ट में 42.8, दुर्ग में 42.8 और पेण्ड्रारोड में 40.9 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया। अंबिकापुर में न्यूनतम तापमान 20.5 डिग्री दर्ज हुआ।

लू और तेज हवाओं का अलर्ट

मौसम विभाग ने अगले दो दिनों के लिए लू चलने की चेतावनी जारी की है। कुछ क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ 30 से 40 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और हल्की बारिश की संभावना जताई गई है। शनिवार को अधिकतम तापमान 44 डिग्री के आसपास रहने का अनुमान है।

मौसम सिस्टम का असर

प्रदेश में बढ़ती गर्मी के पीछे पूर्वी उत्तर प्रदेश से दक्षिण बांग्लादेश तक फैली द्रोणिका और महाराष्ट्र क्षेत्र में सक्रिय चक्रवात को जिम्मेदार माना जा रहा है। इसके कारण गर्म और शुष्क हवाओं का प्रभाव तेज हुआ है। हालांकि 26 अप्रैल से दक्षिण बस्तर में आंशिक राहत मिलने की संभावना जताई गई है।

आंगनबाड़ी समय में बदलाव

गर्मी और लू के प्रभाव को देखते हुए रायपुर में आंगनबाड़ी केंद्रों का समय बदला गया है। एक अप्रैल से 30 जून तक ये केंद्र सुबह 7 से 11 बजे तक संचालित होंगे। बच्चों की उपस्थिति सुबह 9 बजे तक अनिवार्य की गई है। मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के निर्देश पर समय को घटाकर चार घंटे किया गया है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

पुरानी रंजिश में युवक को सरेआम मार डाला,LIVE VIDEO:पिता और नाबालिग बेटे ने साथियों संग मिलकर चाकू-लाठी से पीटा;इंस्टाग्राम स्टोरी पर हुआ था विवाद

June 22, 2026

ओडिशा के चेन स्नैचिंग गिरोह के 6 आरोपी गिरफ्तार:बिलासपुर में किराए पर मकान लेकर करते थे रेकी, महिलाओं को बनाते थे निशाना

June 22, 2026

रायपुर में मिली युवक की सिर कुचली लाश…VIDEO:WRS कॉलोनी के मैदान में स्थानीय लोगों ने देखा शव, हाथ के गोदने से मृतक की पहचान में जुटी पुलिस

June 22, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

074959
Views Today : 39
Views Last 7 days : 2685
Views Last 30 days : 9105
Total views : 103047
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.