Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » छत्तीसगढ़ में किसानों के लिए खुशखबरी… 3,100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदेगी सरकार, सप्ताहभर में होगा भुगतान
Breaking News

छत्तीसगढ़ में किसानों के लिए खुशखबरी… 3,100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदेगी सरकार, सप्ताहभर में होगा भुगतान

By adminOctober 12, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
11 10 2025 cg dhankharidi 20251011 92628
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


राज्य ब्यूरो, नईदुनिया, रायपुर: राज्य में 15 नवंबर से 31 जनवरी 2026 तक धान खरीदी की जाएगी। राज्य के 25 लाख से अधिक किसानों से सरकार 3,100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदेगी और किसानों को धान के बदले भुगतान एक सप्ताह के भीतर कर दिया जाएगा। किसान प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान बेच सकेंगे।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में शुक्रवार को मंत्रालय महानदी भवन में हुई राज्य कैबिनेट की बैठक में खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के लिए धान खरीदी को लेकर निर्णय लिया गया। इस बार खरीदी की प्रक्रिया को और पारदर्शी बनाने के लिए ई-केवाईसी और एग्रीस्टेक पोर्टल पर पंजीयन अनिवार्य किया गया है। यह पंजीयन 31 अक्टूबर 2025 तक कराया जा सकेगा।

धान खरीदी की मानिटरिंग के लिए इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर मार्कफेड कार्यालय में स्थापित किया जाएगा। सभी जिलों में भी कंट्रोल रूम बनाए जाएंगे ताकि सीमावर्ती राज्यों से धान की अवैध आवक पर रोक लगाई जा सके। समितियों को शून्य सुखत (धान खराबी रहित खरीदी) के लिए ₹5 प्रति क्विंटल का प्रोत्साहन भी दिया जाएगा।

‘टोकन तुंहर हाथ’ मोबाइल एप की शुरुआत

धान खरीदी की प्रक्रिया को सुगम बनाने के लिए ‘टोकन तुंहर हाथ’ मोबाइल एप शुरू किया गया है। इस एप से किसान अपनी सुविधा के अनुसार आनलाइन टोकन निकाल सकेंगे, जिससे सोसायटियों में लगने वाली लंबी कतारों से उन्हें राहत मिलेगी। खरीदी के दौरान किसानों की पहचान के लिए बायोमैट्रिक सत्यापन अनिवार्य रहेगा।

इतने केंद्रों से खरीदारी

कुल 2739 खरीदी केंद्रों के माध्यम से धान खरीदा जाएगा। इन केंद्रों में सुचारू व्यवस्था के लिए कलेक्टरों को निर्देश दिए गए हैं कि वे वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों को केंद्र प्रभारी नियुक्त करें। साथ ही, आवश्यकतानुसार नए और पुराने जूट बारदानों की व्यवस्था भी सुनिश्चित की जाएगी।

केंद्र सरकार लेगी इतना चावल

केंद्र सरकार ने सेंट्रल पूल में खरीफ वर्ष 2025-26 के लिए 73 लाख टन चावल लेने का लक्ष्य तय किया है। वहीं, डिजिटल क्राप सर्वे के जरिए प्रदेश के 23 लाख हेक्टेयर कृषि रकबे का सर्वे पूरा किया जा चुका है। ग्राम सभाओं में सर्वे डेटा का पठन-पाठन भी कराया जा रहा है ताकि पारदर्शिता बनी रहे।

कांग्रेस बोली- एक नवंबर से खरीदे सरकार

कैबिनेट के फैसले पर कांग्रेस ने आपत्ति जताते हुए कहा है कि धान खरीदी की तारीख 15 नवंबर की जगह एक नवंबर से तय की जानी चाहिए। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि केंद्र सरकार ने दो बार एमएसपी बढ़ोतरी की है, इसलिए राज्य को भी किसानों को लाभ पहुंचाने के लिए दर ₹3286 प्रति क्विंटल करनी चाहिए।

यह भी पढ़ें- पीपल पेड़ काटना पड़ा महंगा… जिसे 25 साल आस्‍था से सींचा उसकी कटाई पर फूट-फूट कर रोई देवला बाई, दो आरोपी भेजे गए जेल

धान काएक-एक दाना खरीदेंगे

उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने कांग्रेस के आरोप पर पलटवार कर कहा कि कांग्रेस पार्टी की सरकार ने पिछले पांच वर्षों तक किसानों को ठगा और लूटा है। वे अब किसानों की चिंता करने का ढोंग न करें। राज्य में विष्णु देव साय सरकार किसानों के हित में लगातार काम कर रही है। किसानों की धान का एक-एक दाना सरकार खरीदेगी और उसकी कीमत भी मिलेगी।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

रायपुर में टूटा पांच वर्षों का रिकॉर्ड, राजनांदगांव में तापमान 45 डिग्री के पार, कुछ जगहों पर आंधी और वज्रपात की भी चेतावनी

April 27, 2026

छत्तीसगढ़ में विदेशी फंडिंग और मतांतरण का खेल, गृह मंत्री ने दिए बड़ी कार्रवाई के संकेत, जांच के दायरे में 153 संस्थाएं

April 26, 2026

बस्तर के जिन दुर्गम इलाकों में कभी माओवादियों का खौफ बोलता था अब वहां बलिदानी जवानों के स्मारक सुनाएंगे शौर्य गाथा

April 26, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13766/133
samvad add RO. Nu. 13766/133
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

068865
Views Today : 17
Views Last 7 days : 932
Views Last 30 days : 4046
Total views : 89848
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.