Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » छत्तीसगढ़ में किसानों के लिए राहत की खबर… अब MSP पर होगी दलहन-तिलहन की खरीदी, ऐसे होगा पंजीयन
Breaking News

छत्तीसगढ़ में किसानों के लिए राहत की खबर… अब MSP पर होगी दलहन-तिलहन की खरीदी, ऐसे होगा पंजीयन

By adminDecember 21, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
21 12 2025 pluse buy on msp 20251221 35939
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


छत्तीसगढ़ के किसानों से केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री अन्नदाता आय संरक्षण अभियान के तहत न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर दलहन और तिलहन फसलों के खरीदी क …और पढ़ें

Publish Date: Sun, 21 Dec 2025 03:43:55 AM (IST)Updated Date: Sun, 21 Dec 2025 03:59:55 AM (IST)

छत्तीसगढ़ में किसानों के लिए राहत की खबर... अब MSP पर होगी दलहन-तिलहन की खरीदी, ऐसे होगा पंजीयन
MSP पर होगी दलहन-तिलहन की खरीदी

HighLights

  1. एमएसपी पर दलहन और तिलहन खरीदी की स्वीकृति
  2. खरीफ सीजन के लिए 425 करोड़ रुपये मंजूर किए गए
  3. कुल 50 हजार मीट्रिक टन से अधिक की खरीदी होगी

राज्य ब्यूरो, नईदुनिया, रायपुर: राज्य के किसानों के लिए राहत भरी खबर है। केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री अन्नदाता आय संरक्षण अभियान (PM-AASHA) के तहत राज्य में न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर दलहन और तिलहन फसलों के खरीदी की स्वीकृति दी है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की विशेष पहल पर केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान और प्रदेश के कृषि मंत्री रामविचार नेताम के बीच हुई चर्चा के बाद खरीफ सीजन के लिए 425 करोड़ रुपये मंजूर किए गए हैं।

मार्कफेड करेगा खरीदी

222 केंद्र तैयार राज्य में उपार्जन का कार्य मार्कफेड के माध्यम से सहकारी समितियों द्वारा किया जाएगा। सरकार ने इसके लिए 22 जिलों में 222 उपार्जन केंद्र अधिसूचित कर दिए हैं। खरीफ सीजन के तहत अरहर, उड़द, मूंग, सोयाबीन और मूंगफली की कुल 50 हजार मीट्रिक टन से अधिक की खरीदी की जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस निर्णय से किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य मिलेगा और प्रदेश में फसल विविधीकरण को बढ़ावा मिलेगा।

समर्थन मूल्य पर एक नजर

केंद्र सरकार ने वर्ष 2025-26 के लिए अरहर का मूल्य 8,000 रुपये, मूंग 8,768 रुपये, उड़द 7,800 रुपये, मूंगफली 7,800 रुपये और सोयाबीन का मूल्य 5,328 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित किया है। केंद्र ने आश्वासन दिया है कि आवश्यकता पड़ने पर सोयाबीन और मूंगफली के लिए अतिरिक्त कोटा भी जारी किया जाएगा।

यह भी पढ़ें- पं. प्रदीप मिश्रा की कथा में टेंट के पेमेंट को लेकर मचा बवाल, तय पैसे नहीं मिलने पर डोम उखाड़ने पहुंचा संचालक

पंजीयन प्रक्रिया शुरू

योजना का लाभ लेने के लिए किसान एकीकृत किसान पोर्टल पर पंजीयन करा सकते हैं। जिन किसानों का अब तक पंजीयन नहीं हुआ है, वे नजदीकी सहकारी समिति में जाकर प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

अवैध शराब और पानी संकट से फूटा ग्रामीणों का गुस्सा:बेमेतरा में ग्रामीण बोले-कार्रवाई नहीं हुई तो होगा आंदोलन, कलेक्टर ने दिए कार्रवाई के निर्देश

June 24, 2026

धमतरी में अवैध रेत खनन पर खनिज विभाग की कार्रवाई:चैन माउंटेन, जेसीबी सहित 8 वाहन जब्त, एनजीटी प्रतिबंध के बावजूद जारी था खनन

June 24, 2026

रायपुर में हत्या के 2 मामलों में उम्रकैद:पत्नी की कैंची से हत्या,दादी को टंगिया से काटा;एक केस में 3 को 7-7 साल की सजा

June 24, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

075258
Views Today : 14
Views Last 7 days : 2200
Views Last 30 days : 9859
Total views : 104281
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.