Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » छत्तीसगढ़ बिजली कंपनी में दो महीने से अटका कोयला ट्रांसपोर्टिंग का टेंडर, पारदर्शिता पर उठे सवाल
Breaking News

छत्तीसगढ़ बिजली कंपनी में दो महीने से अटका कोयला ट्रांसपोर्टिंग का टेंडर, पारदर्शिता पर उठे सवाल

By adminOctober 13, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
12 10 2025 coal transport 20251012 161940
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


छत्तीसगढ़ में बिजली कंपनी में पिछले दो महीने से कोयला ट्रांसपोर्टिंग का टेंडर अटका हुआ है। ऐसा होने के कारण प्रक्रिया की पारदर्शिता पर भी सवाल उठ रहे हैं। वहीं इसे लेकर संबंधित अधिकारी का कहना है कि कुछ दिक्कतों के कारण यह प्रक्रिया पूरी नहीं हो पाई थी।

Publish Date: Sun, 12 Oct 2025 04:18:01 PM (IST)

Updated Date: Sun, 12 Oct 2025 04:20:11 PM (IST)

छत्तीसगढ़ बिजली कंपनी में दो महीने से अटका कोयला ट्रांसपोर्टिंग का टेंडर, पारदर्शिता पर उठे सवाल
दो महीने से अटका कोयला ट्रांसपोर्टिंग का टेंडर

राज्य ब्यूरो, नईदुनिया, रायपुर: छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत जनरेशन कंपनी द्वारा कोयला ट्रांसपोर्टिंग के लिए निकाले गए टेंडर को दो महीने बीतने के बाद भी नहीं खोला गया है। इससे ट्रांसपोर्टर जहां असमंजस में हैं, वहीं कंपनी की पारदर्शिता और मंशा पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।

मिली जानकारी के मुताबिक बिजली कंपनी एक बड़ी समूह की खदानों से अपने कोल प्लांटों तक कोयला पहुंचाने के लिए हर वर्ष 500-700 करोड़ रुपये खर्च करता है। पूर्व में अधिक दरों पर टेंडर दिए जाने से 100-150 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार पड़ा था। जब अध्ययन कर यह बताया गया कि कम दरों पर यह कार्य संभव है, तब नया टेंडर निकाला गया, लेकिन प्रक्रिया को बीच में ही रोक दिया गया।

सूत्रों का कहना है कि यदि यह टेंडर पारदर्शिता से खोला जाता, तो ट्रांसपोर्टिंग लागत में भारी बचत होती और बिजली दरों में वृद्धि से बचा जा सकता था,लेकिन कंपनी अपने पैसे बचाने में रुचि नहीं दिखा रही है। विवाद इस बात को लेकर भी है कि टेंडर पास करने वाली समिति में निजी खनन कंपनी के दो सदस्य शामिल हैं, जिससे निर्णय प्रक्रिया की निष्पक्षता पर सवाल उठ रहे हैं। पिछली बार भी इसी तरह गुजरात की एक कंपनी को टेंडर दे दिया गया था।

गौरतलब है कि खदानों से कोयला निकालकर उस कोयले को बिजली प्लांट तक रेलवे वैगन, ट्रक आदि से पहुंचाया जाता है। खदान से प्लांट तक कोयला पहुंचाने का खर्च बिजली कंपनी ही उठाती है। इसके लिए ट्रांसपोर्टिंग कंपनी को ठेका दिया जाता है। हालांकि, इसका भार बिजली उपभोक्ताओं पर ही पड़ता है। क्योंकि, ट्रांसपोर्टिंग का खर्च उपभोक्ताओं की बिजली लागत में शामिल होता है। उसे बिजली बिल के साथ वसूल किया जाता है।

यह भी पढ़ें- बिलासपुर में 13 अक्टूबर को बनाया जाएगा Ayushman card, इन डॉक्यूमेंट के साथ राशन दुकानों पर कर सकते हैं आवेदन

जल्द ही खोला जाएगा टेंडर

कोयला ट्रांसपोर्टिंग के लिए टेंडर आमंत्रित किया गया था। कुछ दिक्कतों के कारण यह प्रक्रिया पूरी नहीं हो पाई थी। अब पूरी हो चुकी है और जल्द ही टेंडर खोला जाएगा। गुणवत्ता सुनिश्चित करने और कोयला आपूर्ति में किसी तरह की शिकायत सामने न आए,इसे रोकने के लिए खनन कंपनी के प्रतिनिधियों को टेंडर प्रक्रिया में शामिल किया जाता है।

-संजीव कुमार कटियार, एमडी, राज्य बिजली जनरेशन कंपनी



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

Dhamtari Elderly Couple Found Dead Hanging

June 15, 2026

बच्चे को गोद में लेकर पार किया उफनता नाला,VIDEO:लकड़ी के सहारे बाइक भी किया पार, ग्रामीण बोले-पुल नहीं होने से टूट जाता है संपर्क

June 15, 2026

रायगढ़ में ट्रेलर किराए में लेकर रायपुर में बेचा:फर्जी नाम-किरायानामा और ब्लैंक चेक देकर की थी लाखों की धोखाधड़ी, आरोपी गिरफ्तार

June 15, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

074173
Views Today : 235
Views Last 7 days : 4107
Views Last 30 days : 8692
Total views : 100597
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.